पेट्रोल डीजल गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेश भर में पेट्रोल पम्पों पर जबरदस्त प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वाहन पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में लगातार पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ राज्य के सभी जनपदों में जबरदस्त प्रदर्शन कर पेट्रोल पम्पों में पेट्रोल डीजल भरवा रहे उपभोक्ताओं को पार्टी द्वारा प्रकाशित पर्चा सौंपा जिसमे पेट्रोलियम पदार्थों की वर्तमान व यूपीए सरकार के जमाने की तुलनात्मक दरें व अन्य आंकड़े हैं।
राजधानी देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राजपुर रोड पर स्थित यूनिवर्सल पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन का शुभारंभ वहां पेट्रोल डीजल भरवा रहे उपभोक्ताओं को पर्चा सौंप कर किया। श्री प्रीतम सिंह ने अनेक उपभोक्ताओं से संवाद कर उनको बढ़ती कीमतों के बारे में बताया। इससे पूर्व प्रदेश मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री प्रीतम सिंह ने मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि आज जब पूरे देश में जनता कोरोना संक्रमण के कारण त्रस्त व पस्त है व करोङो लोंगों के रोजगार समाप्त हो गए हैं ऐसे में जब जनता सरकार से राहत की उम्मीद कर रही थी तब मोदी सरकार ने लगातार तीन महीनों में पेट्रोल डीजल की कीमतें बड़ा कर जनता के जख्मों में नमक मिर्च लगाने का काम किया । उन्होंने कहा कि आज दुनिया में जब कच्चे तेल की कीमतें अपने न्यूनतम स्तर पर हैं तब उसका लाभ जनता को मिलने की जगह मोदी सरकार की लूट की नीति के कारण उल्टा जनता को दुनिया में सबसे ज्यादा एक्साइज पेट्रोल और डीजल पर देना पड़ रहा है। श्री प्रीतम सिंह जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिह, निवर्तमान प्रवक्ता गरिमा दसौनी, पीसीसी सदस्य राजेश चमोली, महामंत्री पी0के0अग्रवाल एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पछुवादून के जिलाध्यक्ष श्री संजय किशोर, पूर्व मंत्री नवप्रभात, शम्मी प्रकाश आदि कार्यकर्ताओं ने हर्बटपुर पेट्रोल पम्प पर पदर्शन किया। परवादून जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ दुधली पेट्रोल पम्प पर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक राजकुमार ने इन्दिरा मार्केट के पास पेट्रोल पम्प पर प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित नेगी ने रानीपोखरी पेट्रोल पम्प में प्रदर्शन किया। सागर मनवाल एवं साथियों ने जौलीग्राण्ट एवं डोईवाला गनर में राजवीर खत्री प्रदर्शन किया। युवा कांगे्रस के पदाधिकारियों ने छोटी-छोटी टोलियां बनाकर शहर के विभिन्न पेट्रोल पम्पों प्रदर्शन किया जिसमें मुख्यतंः महामंत्री संगठन विजय सारस्तव के नेतृत्व में लाडपुर पेट्रोल पम्प न 0 -1 में और न0-2 में युवा कांगे्रस के प्रदेश महामंत्री संदीप चमोली एवं कार्यकर्ताआंे ने प्रतिभाग किया। पूर्व प्रदेश सचिव टीटू त्यागी के नेतृत्व मे रिंग रोड़ पेट्रोल पम्प-1 और 2 में युवा कांगे्रस के कार्यकर्ताओं ने जनता को भाजपा के द्वारा बढाये गई मंहगाई के बारे में पर्चे बाॅटे ओर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की। युवा कांगे्रस आईटी सैल के प्रदेश अध्यक्ष विजय रतूड़ी के नेतृत्व में चूना भट्टा पेट्रोल पम्प पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें राहुल रोबिन एवं आशीष सक्सेना आदि ने प्रतिभाग किया । महिला कांगे्रस ने छह न0 पुलिया पर स्थिति पेट्रोल पम्प में सरोजनी कैन्त्यूरा एवं कमलेश रमन के नेतृत्व में पुष्पा पंवार और शान्ति रावत आदि ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रेमनगर पेट्रोल पम्प में राजीव पुन्ज, मोहित ग्रोबर, बल्लूपुर पेट्रोल पम्प में दीप बोहरा, पवन बोहरा, प्रिमिंयर पेट्रोल पम्प में हरेन्द्र चोधरी, मीना रावत, बल्लीवाल में मुकेश चैहान एवं साथी, पंवार पेट्रोल पम्प विधानसभा के पास महेन्द्र रावत, क्लेमेन्टाउन पेट्रोल पम्प में रमेश कुमार पार्षद ने प्रदर्शन किया। रिंगरोड़ पेट्रोल पम्प में प्रवीन त्यागी और आनन्द त्यागी के साथ रोबिन त्यागी,सूरत सिंह नेगी, विजय प्रताप मल्ल, अनिल छेत्री,राकेश भट्ट आदि के साथ प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.