कांग्रेस की महानगर में जुड़े महिला पुरुष मोके पर दिए नियुक्ति पत्र

देहरादून

महानगर कॉंग्रेस कमेटी एवं महिला कॉंग्रेस कमेटी देहरादून में सदस्यता व 21 कैंट विधानसभा के नगर निगम देहरादून वार्ड 44 तथा वार्ड 45 की वार्ड कमेटी का गठन किया गया।

मनभावन पैलेस,गुरु रोड में महानगर महासचिव अरुण कुमार शर्मा व महिला कॉंग्रेस की काँवली ब्लॉक अध्यक्ष रुचि शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं व युवको ने कॉंग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्य अतिथि महानगर कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालचन्द शर्मा व विशिष्ठ अतिथि देहरादून महानगर महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन रहे । सभा एवम नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए लालचन्द शर्मा,कमलेश रमन व अरुण कुमार शर्मा ने कहा की 136 वर्ष के इतिहास वाली कॉंग्रेस पार्टी का कुछ राजनीतिक दल दुष्प्रचार कर देश की जनता को दिशा भ्रमित कर रहे है । झूठे प्रलोभन दे जनता के वोट पर डाका डाल रहे है। आज देश की आम जनता से राशन,गैस,
तेल,बिजली,पानी मे सत्ताधारी पार्टी ने लूट मचा रखी है।
किसान,बेरोजगार सड़को पर बैठ अपना हक मांग रहे है। मातृ शक्ति की सुरक्षा भगवान भरोसे है । देश व प्रदेश की वर्तमान सरकार सिर्फ कुछ पूंजीपतियों की कठपुतली बन कर रह गई है।
कॉंग्रेस सदैव देश की आम जनता की पार्टी रही देश के करोड़ो लोगो को सर पर छत देने में सहयोगी रही जनता के राशन ,गैस, तेल,बिजली,पानी पर कभी पूंजीपतियो को कब्जा नही करने दिया। सरकार से त्रस्त जनता की रक्षा करने का दायित्व कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं का है अब मजबूती से जनता को घर घर जाकर सचेत करने का समय है।

महिला कॉंग्रेस महानगर देहरादून अध्यक्ष की संतुति पर काँवली ब्लॉक अध्यक्ष रुचि शर्मा ने
कैंट विधानसभा नगर निगम देहरादून वार्ड 44 वेस्ट पटेल नगर में कुमारी पूजा राठौर व वार्ड 45 गांधी ग्राम में इंदु को महिला कॉंग्रेस कमेटी का वार्ड अध्यक्ष बना नियुक्ति पत्र प्रदान किया इनके साथ मिथलेश,मनिति देवी,सुमित्रा,प्रियंका कुमारी,अनिता,रीना सोनकर, नीलम,नीतू देवी,संतोष कौर, कमलेश, प्रियंका,रामवती देवी,कमलेश कौर, राजकुमारी,आशा देवी,शांति,गीता,ललिता देवी,बबली,कुंती देवी,मूर्तन देवी,शीतल अरोड़ा, कमला,पवना देवी,प्रियंका नकुल सिंह,ममता ,मधुदेवी,
कविता,उर्मिला आदि को वार्ड कमेटियों में जोड़ा गया।

मदन मोहन धीमान को महानगर कॉंग्रेस के वार्ड 44 वेस्ट पटेल नगर का कार्यकारी अध्यक्ष तथा सुमितरंजन शर्मा,चंद्रमोहन मेहता,राजेश गोलानी को वार्ड 44 उपाध्यक्ष नियुक्त कर लालचन्द शर्मा द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए।
चंद्रशेखर,सुनील कोहली,रजत,नरेश, सुरेश कुमार ,शुभमरजन शर्मा को बूथ अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता
ओपी जोशी,पूर्व वार्ड अध्यक्ष इंदरपाल आनंद,उमेश कौशिक,वासु वशिष्ठ,रोहित चौहान,मधुसूदन सुंदरियाल,रोहित गुप्ता,गौरव रावत,अंकित बिष्ट,अंकित,सागर पुंडीर,विशाल चौहान,खुश असवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.