बड़ी खबर..कोरोना की नई दहशत से भारत सहित दुनिया के 20 देशों ने लगाई UK की फ़्लाईटस पर रोक

देहरादून

दुनिया भर में कोविड-19 की आज भी दहशत है।कोरोना नए नए रूप में सामने आ रहा है।
ब्रिटेन में कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद भारत समेत दुनिया भर में फिर से वायरस की दहशत देखने को मिल रही है।

इसी के तहत भारत समेत अब तक 20 देशों ने ब्रिटेन की सभी फ्लाइट पर रोक लगा दी है। भारत ने प्रिवेंट इमेजेस के तहत ब्रिटेन से भारत आने जाने वाली सभी फ्लाइट को रोकने का फैसला किया है। यह रोक 22 दिसंबर रात 11:59 बजे से 31 दिसंबर रात 11:59 बजे तक रहेगी। जो लोग रविवार से पहले तक ब्रिटेन की फ्लाइट से भारत पहुंचेंगे, उनको एयरपोर्ट पर ही आरटी पीसीआर टेस्ट किया जाएगा।

गौरतलब है कि ब्रिटेन में कोरोनावायरस का बदला हुआ रूप पाया गया है। इसे वीयूआई 202012/01 नाम दिया गया है।

उधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि ब्रिटेन में मिले कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन से घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार इसको लेकर बेहद अलर्ट है। इस जानकारी के सामने आने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ब्रिटेन से आवाजाही रोकने की केंद्र से अपील की थी।

आइये जानते हैं कि किन देशों ने UK की फ्लाइट्स पर रोक लगाई है…

👉यूरोपिय देश जिनमे फ्रांस, इटली, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, पुर्तगाल, बुल्गारिया, डेनमार्क फिनलैंड, रोमानिया, क्रोएशिया और नीदरलैंड ने यूके की फ्लाइट पर रोक लगाई है।

👉कनाडा, आयरलैंड, चिली ने भी ब्रिटेन की फ्लाइट पर रोक लगाई है।

👉जॉर्डन ने 3 जनवरी तक यूके की फ्लाइट पर रोक लगा दी है।

👉रूस ने मंगलवार से 1 हफ्ते तक यूके की फ्लाइट रोकने का फैसला किया है।

👉सऊदी अरब सरकार ने इंटरनेशनल फ्लाइट पर एक हफ्ते की रोक लगा दी है। सऊदी ने बॉर्डर भी सील कर दिए हैं।

👉तुर्की ने भी ब्रिटेन कॉमेडियन मोकामा साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स की फ्लाइट्स रोक दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.