भाजपा कार्यकर्ता राजनीति के साथ ही सामाजिक चिंतन के उपरांत ही सकारात्मक माहौल बनाते हैं…विनय गोयल

देहरादून

भाजपा में शक्ति केंद्र सम्मेलनों के माध्यम से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का कार्य लगातार जारी

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए राजनीति समाज एवं राष्ट्रीय सेवा का माध्यम है हम राजनीति के साथ समाज की चिंता कर चीजों को ठीक करने में विश्वास करते हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं सम्मेलन मुख्य वक्ता विनय गोयल ने आज कैंट विधानसभा जनरल महादेव सिंह मंडल के गांधीग्राम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां की इस कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई सेवा अपने आप में उदाहरण है कि हम राजनीति के साथ-साथ समाज की भी चिंता करते हैं दूसरे राजनीतिक दल जहां इस काल में घर बैठे रहे या आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करते रहे हमारा कार्यकर्ता निरंतर सेवा कर समाज से संवाद बनाता रहा।हमारा यह भाव केवल आपदा में नहीं निरंतर बना रहना चाहिए।

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि हम किसी भी पद पर पहुंच जाएं और हमारा कार्यकर्ता भाव एवं सेवा भाव सदैव जीवित रहना चाहिए क्योंकि अंत में हमें उसी के लिए याद किया जाएगा किसी पद के लिए नहीं।

कैंट विधायक हरबंस कपूर ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देश को अपनी पार्टी और परिवार से भी ऊपर वरीयता देता है इसी एक कारण से देश अपना खोया हुआ गौरव प्राप्त कर रहा है।

धर्मपुर नगर मंडल के शक्ति केंद्र सम्मेलन में मुख्य वक्ता विधायक विनोद चमोली ने अन्य राजनीतिक दलों एवं भाजपा के बीच का भेद बताते हुए कहा कि हम 1925 से विचारधारा है 1953 में राजनीतिक दल बने 1977 में हमने देश हित में अपने दल को खत्म किया और 1980 में पुनः भारतीय जनता पार्टी के रूप में राजनीतिक दल की स्थापना की हमारे पुरोधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने इस देश के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया अब इस देश व समाज को स्वस्थ व विकसित रखने का दायित्व आज के कार्यकर्ता का है।
धर्मपुर नगर मंडल कार्यशाला को किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष राजेश कांबोज महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी ने भी संबोधित किया।

धर्मपुर विधानसभा के रीठा मंडी सम्मेलन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने कहा कि चुनाव जीतने का रास्ता बूथ से ही होकर गुजरता है। बूथ जीता तो चुनाव जीता उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति के माध्यम से जनता एवं देश के लिए समर्पित है जब हमारी पार्टी सत्ता में होती है तो हम गौरवान्वित भी महसूस करते हैं और जनता की सेवा भी अच्छे से कर पाते हैं।

तपोवन नगर मंडल शक्ति केंद्र कार्यशाला में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि भाजपा की सफलता के पीछे संगठन है इसकी संगठन शक्ति ही इसे सफल भी बनाती है और अन्य राजनीतिक दलों से बहुत आगे खड़ा करती है।
शक्ति केंद्र सम्मेलनों में मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल मनीष बिष्ट, संदीप मुखर्जी, महामंत्री सुमित पांडे, चंद्र मोहन सिंह सिंह, दिनेश सती, पार्षद संजीव मलहोत्रा,राजपाल पयाल, आलोक कुमार,मीनाक्षी मौर्य, अनीता सिंह, सुशील गुप्ता, लच्छू गुप्ता,आई सी पांडे, नवीन नौटियाल, सुभाष बालियान, कलम सिंह मियां, गोपालपुरी, वैजयंती माला, इंदु पुंडीर, बबली रावत, नीलू साहनी, प्रदीप दुग्गल ,आजम खान ,शमशाद अहमद,इजराइल मलिक ,मनीष भाटिया, हरीश आनंद, यतीश काला, नरेश कनोदिया, नवीन पसबोला, विकास शर्मा, शरद मिश्रा मंडलों के पदाधिकारी मंडलों में निवास करने वाले प्रदेश में महानगर के पदाधिकारियों
के साथ ही सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.