2022 में फिर आएगी भाजपा की त्रिवेंद्र सरकार…वंशीधर भगत

प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में स्थानीय लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग प्वाइंट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं से 2022 विधानसभा चुनाव में त्रिवेंद्र सरकार को दोहराने का संकल्प दिलवाया
भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की चुनौतियों का सामने करने वाला ही असली कार्यकर्ता है हमारे पास जितने कार्यकर्ता हैं उतने तो हमारे विपक्षी दल कांग्रेस किराए पर लाकर भी ऐसा एक भी कार्यक्रम नहीं कर सकती दिल्ली में हर सीट पर जमानत ज़ब्त करवाने वाली कांग्रेस इसी से खुश है कि दिल्ली में भाजपा हार गई पर उत्तराखंड में ऐसी कोई परिस्थिति नहीं है।
भगत ने कहा कि आजाद होने के वक्त देश के पास 80 करोड़ फंड था और 50 साल के कांग्रेस शासन के बाद राजकोष का सोना बेचने की नौबत आ गई यह तो तब की अटल तथा अब नरेंद्र मोदी की सरकार है कि देश विश्व में दौड़ रहा है।
पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलने के लिए उन्हें अमेरिका में सात दिन का समय लगा था और अब स्थिति यह है कि नरेंद्र मोदी के वीजा पर रोक लगाने वाला अमेरिका का राष्ट्रपति उन्हें एयरपोर्ट पर लेने आता है और रेड कारपेट स्वागत करता है।
केंद्र सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने धारा 370, तीन तलाक राम मंदिर निर्माण जैसे बड़े विषयों का संज्ञान लेने को कहा की यह बड़े निर्णय लेने वाली सरकार है हमें इसे छोटे-छोटे संदर्भों में नहीं देखना चाहिए
इससे पहले महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने मंडलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया एवं भविष्य के कार्यक्रमों की जानकारी दी
कार्यक्रम को मेयर सुनील उनियाल गामा विधायक खजान दास बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष नरेश बंसल उपाध्यक्ष अनिल गोयल महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने भी संबोधित किया
संबोधन से पूर्व महानगर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों पुष्कर काला, पुनीत मित्तल, कुलदीप कुमार, अनिल गोयल, विनय गोयल, कौस्तुभ जोशी, आदित्य चौहान को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विधायक हरबंस कपूर, विनोद चमोली, खजान दास ,गणेश जोशी एवं राज्य सरकार में दायित्व धारी अजीत चौधरी, खेम सिंह पाल, रविंद्र कटारिया ,शादाब शम्स, राजेश शर्मा ,राज कुमार पुरोहित, घनानंद ,सहित महानगर के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य सभी मंडल अध्यक्ष पार्षद, शक्ति केंद्र प्रमुख ,महिला मोर्चा ,युवा मोर्चा ,अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, विभाग प्रकल्प एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन महानगर महामंत्री सत्येंद्र नेगी, रतन चौहान ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.