यूपी के हाथरस, बलरामपुर एवं आजमगढ़ में घटी बलात्कार की घटनाओं की निन्दनिय,दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाये…प्रीतम सिंह

भाजपा राज में महिलाएं नहीं हैं सुरक्षित। उत्तर प्रदेश के हाथरस, बलरामपुर एवं आजमगढ़ की घटनायें मानवता पर कलंकः प्रीतम सिंह

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उत्तर प्रदेश के हाथरस, बलरामपुर एवं आजमगढ़ में घटी बलात्कार की घटनाओं की कडे शब्दों में निन्दा करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में आज कांग्रेसजनों ने उत्तर प्रदेश के हाथरस, बलरामपुर एवं आजमगढ़ में घटी बलात्कार की घटनाओं को लेकर प्रदेश कार्यालय से गांधी पार्क तक कैण्डिल मार्च निकालते हुए घटना के पीडितों को न्याय दिलाने की मांग की।
प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार से पूरा देश कलंकित हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार की घटनायें तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार गम्भीर चिन्ता का विषय है जिसकी जितनी निन्दा की जाय कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में जोर-शोर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा बुलंद किया जा रहा है परन्तु भाजपा शासित किसी भी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं जिसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के हाथरस, बलरामपुर एवं आजमगढ़ में दलित एवं नाबालिग बच्चियों की दुष्कर्म के बाद हत्या जैसे जघन्य अपराधों की घटनायें हैं जो देश को कलंकित करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में सरकार के दबाव में दोषियों को बचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा न केवल बलात्कार के आरोपियों को बचाने का काम किया जा रहा है तथा इसका विरोध करने पर विपक्षी दल के नेताओं के साथ दुव्र्यवहार तथा गिरफ्तारी जैसा कृत्य किया जा रहा है।
प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन घटनाओं की कडे शब्दों में निन्दा करती है तथा बलात्कार के दोषी तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कडी से कडी कार्रवाई की मांग करती है।
कैण्डिल मार्च में प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह के अलावा, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सास्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, प्रदेश महामंत्री ताहिर अली, पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण, पूर्व मंत्री अजय सिंह, गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, राजकुंमार, प्रदेश सचिव शांति रावत, आनंद त्यागी,टीटू त्यागी, सीताराम नौटियाल, मंजुला तोमर, कमरखान ताबी, अभिषेक सिंह, गरिमा दसौनी, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, कमलेश रमन, राजेश चमोली, भरत शर्मा, दीप बोहरा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, डाॅ0 प्रदीप जोशी, संदीप चमोली, डाॅ0 विजेन्द्र पाल, मोहित नेगी, मंजू त्रिपाठी, अजय नेगी, देवेन्द्र सती, सुनित सिंह राठौर, नागेश रतूड़ी, अनूप कपूर, अजय रावत, महेश जोशी, संदीप कुमार, नागेश रतूड़ी, सूर्यप्रताप प्रताप राणा, अभिनन्दन शर्मा, आशीश सक्सेना,राॅबिन, सुधीर सुनेहरा, अमनमणि, सावित्री थापा, आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.