देहरादून
उत्तराखण्ड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल सरकार के नवनियुक्त प्रवक्ता होंगे।
शासन द्वारा इस आशय के आदेश जारी किये जा चुके हैं।
यहां उल्लेखनीय है कि त्रिवेंद्र सरकार में ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तत्कालीन कैबिनेट मंत्री एवम हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक को सौंपी गई थी। कौशिक को हाल ही में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है जिसके चलते कौशिक अब तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट में नहीं हैं। लिहाजा सरकार ने शासकीय प्रवक्ता की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को सौंप दी गयी है।
अपनी तेज तर्रार छवि और शासकीय कार्यों का अच्छा ज्ञान रखने वाले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अब मीडिया के सामने सरकार का पक्ष रखेंगे। शासकीय प्रवक्ता बड़ी अहम जिम्मेदारी वाला पद है। प्रदेश के मुख्य सचिव ओम प्रकाश द्वारा इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं।