राजपुर विधान सभा की महानगर महिला कांग्रेस की बैठक में भाजपा को उखाड़ फेकने का आह्वान

देहरादून

महानगर महिला कांग्रेस मुख्यालय मे महिला कांग्रेस की राजपुर विधानसभा की ब्लॉक अध्यक्षों वार्ड अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई।
बैठक कई मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्य मुद्दा बूथ कमेटी को गठित करना तथा गैरसैण मे महिलाओं पर हुई बर्बरता की निंदा की गई, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन ने बताया कि जिस तरह भाजपा के विधायकों के सामने महिलाओं पर लाठी चार्ज हुआ,ठंड के बावजूद पानी की बौछारें फेकी गयी और वो मूक दर्शक बन कर खड़े रहे, उनका बहिष्कार किया जायेगा।हर वार्ड की महिला कार्यकर्ताओं तथा वार्ड अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वो जल्द से जल्द बूथ कमेटी का गठन करें, जिस तरह देश मे महंगाई लगातार बढ़ रही है उसका सीधा असर सिर्फ महिलाओं पर पड़ रहा है जिन्हे घर चलाने मे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सबने मिलकर नारा लगाया..
बहुत हुई महंगाई की मार उखाड़ फेको ये धोखेबाज सरकार।
बैठक मे विमला मन्हास,डॉ प्रतिमा सिंह, वार्ड अध्यक्ष सुकृता, अमृता कौशल, ममता बस्नेट, अमृता कौशल, कविता माहूर, रुबिना चौधरी, ऊषा रानी, गायत्री चौहान, सविता, बलवंत कौर, राम प्यारी, अनुराधा, आशा पयाल,शबनम, सोमवती, सीमा, मुमताज, विद्या देवी, पूनम देवी, निर्मला देवी, शाहीन कुरेशी आदि वार्ड एवं ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.