विधायक यमनोत्री केदार सिंह रावत को जान से मारने की धमकी देने वाले पर केस दर्ज

देहरादून
उत्तराखंड के यमनोत्री विधायक को जान से मारने की धमकी मामला सामने आने के बाद मचा हड़कम्प ।
विधायक के निजी सहायक सूर्यपाल सिंह राणा ने नेहरू कॉलोनी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शिकायत में दी गयी तहरीर के अनुसार यमुनोत्री के विधायक केदार सिंह रावत को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। प्रथम दृष्टया गत मंगलवार को विधायक के पास अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन पर उसने अपना नाम डॉ. प्रमोद त्यागी बताया। विधायक के पूछने पर वह गाली गलौज करने लगा। विधायक ने उसका फोन काट दिया। इसके बाद उसने दूसरी बार फोन किया और विधायक को जान से मारने की धमकी देने लगा।
थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि सूर्यपाल सिंह राणा की तहरीर पर ही डॉ प्रमोद त्यागी के खिलाफ गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.