वीर शहीद राजेंद्र सिंह और प्रशांत ठाकुर को भी दी सीएम त्रिवेंद्र ने श्रृंद्धाञ्जली,

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सैनिक कॉलोनी, अम्बीवाला, देहरादून में 11वीं गढ़वाल रायफल्स के शहीद हवलादार राजेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों को सांतवना दी। उन्होंने कहा कि हवलदार राजेन्द्र सिंह के पार्थिव देह को ढ़ूढ़ने के लिए जवानों ने काफी मेहनत की। रक्षा मंत्री एवं सेनाध्यक्ष से भी इस संबंध में बात हुई थी। मुख्यमंत्री पहले भी हवलदार राजेन्द्र सिंह के पिता एवं पत्नी से मिले थे।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहीद राजेन्द्र सिंह के परिवारजनों को अनुमन्य सहायता राशि दी जायेगी। उनकी पत्नी को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर राजकीय सेवा में नौकरी दी जायेगी।
इस अवसर पर विधायक हरवंश कपूर, गणेश जोशी, सहदेव सिंह पुण्डीर एवं सैन्य अधिकारियों ने हवलदार राजेन्द्र सिंह के पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
वहीं दूसरी ओर  सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आर्मी हॉस्पिटल देहरादून में जम्मू कश्मीर के बारामुला में शहीद हुए प्रशांत ठाकुर के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी।
सिरमौर, हिमाचल प्रदेश निवासी शहीद प्रशांत ठाकुर की शहादत को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल व उत्तराखण्ड के वीर जवान देश की सुरक्षा के लिये सदैव अग्रणी रहे हैं। हमें अपने इन वीर सपूतों पर गर्व है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ ही विधायक गणेश जोशी ने भी शहीद प्रशांत ठाकुर के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.