कांग्रेस का आँगनवाड़ी कार्यकत्रियों के आंदोलन को।समर्थन

मानदेय वृद्धि किये जाने को आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने धरना स्थल पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समर्थन दिया।  शर्मा ने कार्यकर्ताओं की मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि कहा पूरी कांग्रेस पार्टी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ है। लैंसडौन चौक स्थित धरना स्थल पर  कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लड़ाई कांग्रेस की लड़ाई है।  कांग्रेस सरकार के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बातों को प्रमुखता से उठाया था। कुछ दिन पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं की मांग को लेकर सीएम का पत्र भेजा है। पूर्व विधयक राजकुमार ने कहा कि अगर 2022 में कांग्रेस सरकार आती है तो वह कार्यकर्ताओं की मांगों पर सकारात्मक फैसला लेंगे। इस दौरान अनिल क्षेत्री पार्षद सविता सोनकर, देविका रानी, उषा रानी, सोमपाल आदि मौजूद रहे।
शशि थापा और पिंकी थापा का आमरण अनशन पर बैठे रहे।  गुरुवार को नौगांव उत्तरकाशी निवासी मनोरमा नौटियाल को अस्वस्थ होने के चलते जबरन उठाकर दून अस्पताल पहुंचाया गया था। वहीं शुक्रवार को उनकी जगह पर पिंकी थापा ने अनशन शुरू कर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष विमला कोहली, संगठन मंत्री मीनाक्षी रावत, महामंत्री सुमति थपलियाल, प्रतिभा शर्मा, विजय लक्ष्मी नौटियाल, मीना रावत, बीना जोशी, आशा थपलियाल, विमला गैरोला, बसंती रावत, राजश्री सुमित्रा, अबला चौहान आदि कार्यकर्ताओं का क्रमिक अनशन पर रहे।
धरना स्थल पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा कि जब तक कार्यकर्ताओं का मानदेय 18 हजार रूपए प्रतिमाह नही हो जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। महिला सम्मान और सुरक्षा को तरजीह देने वाली प्रदेश सरकार आज महिलाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। अनशन पर बैठी महिला कार्यकर्ताओं का जबरन उठाए जाने से संगठन में रोष है सरकार के इस रवैए को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.