
देहरादून
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज आशारोड़ी चैक-पोस्ट पहुंच कर स्थानीय कांग्रेसजनों द्वारा उत्तराखंड वापसी कर रहे प्रवासियों के लिये चलाई जा रही “जल सेवा” में भागीदारी की तथा चैकपोस्ट पर जांच के लिये कतारबद्ध प्रवासियों को कांग्रेस पार्टी की तरफ से पानी, शिकंजी व जलजीरा वितरित किया। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस लॉक डाउन के दौरान हर जरूरतमन्दो के साथ इस मुश्किल।दौर में खड़ी हुई है।हमारी कोशिश है कि किसी को इस प्रकार की परेशानी न हो वोन्ग्रेस ने कई जगह पर भोजन आदि के लिए व्यवश्था की है यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल सेवा शुरू की है जिसमे जलजीरा,शिकंजी ओर पानी के रूप में जल सेवा चलाई जा रही है। उनके साथ महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गिरीश पुनेड़ा, डेटा विभाग अध्यक्ष दीवान सिंह तोमर,प्रदेश सचिव नवीन पयाल, कुलदीप चौधरी। मौजूद थे।
पार्षद टर्नर रोड़ रमेश कुमार मंगू व अन्य द्वारा जलसेवा में घर वापसी कर रहे सभी प्रवासियों को
पानी, जलजीरा व शिंकजी वितरित की जा रही है। जलसेवा में सहयोग करने वालों में पार्षद राजेश परमार, पार्षद मोहन गुरुंग, पूर्व प्रधान वीरेंद्र, कुसुम वर्मा व भगवान सिंह बिष्ट, वार्ड अध्यक्ष विजयपाल वर्मा, अभिरुचि गुरुंग, मनीष सीकरी, कमल, आशीष भारद्वाज, सिद्धार्थ वर्मा, गौतम वर्मा व अन्य रहे मौजूद।