बुजुर्ग को व्हील चेयर उपलब्ध करवाई डालनवाला जनकल्याण समिति ने,समिति का ध्येय जरूरतमन्दो की मदद….टीटू त्यागी

देहरादून

डालनवाला जनकल्याण समिति हमेशा से गरीबो ओर जरूरतमंदों की मदद के लिये आगे रही है।
आज भी क्लेमेंटाऊन में पैरालिसिस से पीड़ित
बुजुर्ग को व्हीलचेयर उनके घर पर उपलब्ध करवाई है।
हालाकि कल ही समिति ने राजपुर रोड़ विधान सभा के अंतर्गत इंदर रोड संजय कॉलोनी की पूर्ण बस्ती भाग-2 में संस्था के माध्यम से पिता वकार, माँ लईका की पुत्री की शादी हेतु मदद की।
समिति के अध्यक्ष एवम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव टीटू त्यागी ने बताया कि समिति पूर्व से ही जनकल्याण के लिए काम कर रही है। लॉक डाउन के दौरान समिति को इसी तरह जनकल्याण के कार्यो के लिये सम्मानित किया जा चुका है।समिति ने लोगो को सुखाराशन, कपड़े, सेनेटायज़र,मास्क सहित सेकड़ो लोगो को रोजाना भोजन भी उपलब्ध करवाया है।
पूर्व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा ने भी समिति के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि समिति ने जनकल्याण के क्षेत्र में काफी काम किया है। बुधवार को ही एक जरूरत मंद परिवार की बेटी की शादी के लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराया है।
सेवादल के गढ़वाल इंचार्ज नीरज त्यागी ने कहा कि इंसान को हमेशा जनहित के कार्य करते रहने चाहिए,समिति ने क्लेमेंटाऊन निवासी जरूरतमंद बुजुर्ग पृथ्वीदोज लिम्बु को व्हील चेयर उपलब्ध करवाई जो कि प्रशंसनीय कार्य है।
इस मौके पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अशोक वर्मा ,प्रवीण त्यागी टीटू पूव सचिव प्रदेश कांग्रेस के अलावा महानगर सेवादल देहरादून अध्यक्ष राजकुमार यादव, उपाध्यक्ष किशनपाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.