प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में हुई महिला उत्पीड़न, महंगाई, बेरोज़गारी पर चर्चा

देहरादून
प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सरिता आर्य की अध्यक्षता मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय प्रदेश महिला कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष, ब्लाक एवं वार्ड अध्यक्षगणों की एक बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस की प्रभारी परविन्दर कौर ने समस्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से देश में बेरोजगारी, महंगाई, महिला उत्पीड़न, हत्यायें, चोरी डकैती हो रही है उससे पूरा देश हलकान है। उन्होंने कहा कि देश आज नाजूक स्थिति से गुजर रहा है ऐसी स्थिति में महिला कांग्रेस को जनता के बीच जाकर भाजपा के असली चेहरे को उजागर करना है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार भी उत्तराखण्ड जैसी छोटे राज्य में विकास नही कर पाई मात्र वादे कर देश को ठगने का काम कर रही है। उन्हांेने कहा देश के सरकारी संस्थान केन्द्र सरकार के गलत नीति के कारण बन्द होने के कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थित काफी काफी कमजोर हुई है आज 70 वर्षाे में पहली बार भाजपा की केन्द्र सरकार ने RBI से 175 हजार करोड़ रूपया कर्ज लेकर देश को कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की न नीति सही है और नियत ही सही है भाजपा के नेता अनर्गल बयानबाजी कर देश के ’’सर्व धर्म संभाव’’ को समाप्त करने का काम कर रहे हैं।
कौर ने उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस के समस्त कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ताआंे को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर राज्य व केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में जगह-जगह गोष्ठियां, धरना, प्रदर्शन कर भाजपा का असली चेहरा उजागर करें। उन्होंने कहा हर महिला पदाधिकारी अपने साथ 50 नये महिलाओं को जोड़ने का काम करें।
प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सरिता आर्य ने कहा कि महिलाओं को आगे आकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की भोलीभाली जनता के साथ जो वादे किये थे उनमें से एक भी वादा पूरा नही किया है। उन्होंने कहा कि मंहगाई से जनता त्रस्त है पर सरकार के कानों मेें जूॅ नही रेंग रही है।
महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती कमलेश रमन ने प्रभारी एवं सभी महिलाओं का बैठक मंे शामिल होने के लिए धन्यवाद किया।
इस असवर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान, महानगर कमलेश रमन, प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रकला नेगी, बाला शर्मा, शशि वर्मा, राधा चैहान, अनुराधा तिवाडी, विमला पाण्डेय, जेवाखान, रंजना रावत, शशि सेमवाल, आशा विष्ट, इमराना, आशा शर्मा, डोबरियाल, उर्मिला थापा, सुमित्रा ध्यानी, सरोज देवरारी, कमला रावत, कृष्णा देवी, रेनू नेगी, मंजू चैहान, ममता बस्नेत, मीना शर्मा, रूचि शर्मा, सुनीता धारिया, बविता उप्रेती, संजना यादव, रिहाना प्रवीन मंजीत कौर, विमला देवी, सुधा असवाल, बीना, प्रीती देवी, बिमलेश नेगी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.