डॉ इंदिरा ह्रदयेश की अंतिम यात्रा 10 बजे हल्द्वानी के चित्रशिला घाट पर,यूपी और दून से हल्द्वानी तक शोक की लहर

देहरादून/हल्द्वानी

दिवंगत नेता प्रतिपक्ष और हल्द्वानी की विधायक डा. इंदिरा हृदयेश का सोमवार सुबह रानीबाग के चित्रशिला घाट पर किया जाएगा। उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह रावत व सभी दलों के बड़े नेता हल्द्वानी पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सुबह ही हल्द्वानी पहुंचेंगे।

डा. हृदयेश की पार्थिव देह देर रात हल्द्वानी पहुंची है। अंतिम दर्शन हेतु दिवंगत नेत्री का पार्थिव शरीर उनके हल्द्वानी स्थित आवास से सोमवार प्रातः 9 बजे कांग्रेस भवन “स्वराज आश्रम” लाया जाएगा। स्वराज आश्रम में श्रद्धांजलि के उपरांत 10 बजे अंतिम यात्रा चित्रशिला घाट रानीबाग के लिये प्रस्थान करेगी।

डॉ इंदिरा ह्रदयेश के निधन पर राज्यपाल बेबिरानी मोर्य, सीएम तीरथ सिंह रावत,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत,केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल,सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत,कांग्रेस नेता हीरा सिंह बिष्ट,विजयपाल सजवाण,सरिता आर्य,शूरवीर सजवाण,दीप शर्मा,आर्येन्द्र शर्मा,सूर्यकांत धस्माना,लालचंद शर्मा,अशोक वर्मा,टीटू त्यागी,सुरेंद्र कुमार,जगमोहन नेगी,राजेश रस्तोगी,कमलेश रमन,मूर्ति देवी,मथूरादत्त जोशी,गरिमा दसोनि,विजय सारस्वत,किशन कुमार,सुनील जायसवाल,राजकुंमार यादव,नीरज त्यागी,प्रदीप जोशी,अर्जुन सोनकर,मीना बिष्ट,गायत्री चौहान ,जयेंद्र रमोला,अशोक शर्मा,संग्राम सिह पुंडीर,राजपाल खरोला, डॉ सुनीता प्रकाश,आनंद त्यागी,राजेश चौधरी,प्रवेश त्यागी,रॉबिन त्यागी,मुकेश रेग्मी,टीटू कौशल आदि ने शोक प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.