किसान संयुक्त मोर्चे ने भारत बन्द को लेकर दिया गांधी पार्क पर धरना,सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बता मांगा समर्थन

देहरादून

किसान संयुक्त मोर्चे के भारत बन्द को समर्थन देने के लिए कांग्रेस की तरफ से समर्थन दिया गया और उनके साथ निरन्जनपुर से लेकर पटेल नगर तक शामिल हुए।

कांग्रेस के राज्य गन्ना समिति के चेयरमैन महेंद्र सिंह चौधरी और कॉंग्रेस के प्रदेश सचिव टीटू त्यागी ने निरंजनपुर से लेकर पटेल नगर तक शामिल होकर संयुक्त समिति के भारत बन्द को समर्थन दिया।

इस अवसर पर किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कविन्द्र चोधरी, अभिषेक,रफीक,राजेश कुमार आदि अपने सैकड़ो साथियों के साथ रैली निकाल रहे थे। शिमला बाय पास से शुरू होकर एक साथ घण्टाघर होते हुए गांधी पार्क पहुंचे जहां भाकियू के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया। किसान यूनियन के कार्यकर्ता भाजपा के किसान विरोधी रवैय्ये को लेकर नारे लगाते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.