कारो को रोकने पर पुलिस पर हुई फायरिंग,मुठभेड़ के बाद कार से 5 कुंतल प्रतिबंधित मांस के साथ तमंचा और कारतूस बरामद,एक गिरफ्तार,3 फरार

देहरादून/उधमसिंह नगर
के किच्छा में प्रतिबंधित मांस से भरी दो कारों को रोकने पर कार सवारों ने पुलभट्टा पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही मामूली रूप घायल हो गया। जबकि एक अन्य बाइक क्षतिग्रस्त हो गए और सवार घायल हो गया।
गुरुवार सुबह एनएच-74 पर शंकरफार्म के निकट पुलभट्टा पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी उन्होंने आगे पीछे चल रही वेगेनार और इको कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन सवारों ने कार को गति देते हुए पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के दौरान सिपाही महेंद्र सिंह कार से बचने के प्रयास में मामूली रूप से चोटिल हो गया।
इसी दौरान अनियंत्रित कारो ने सामने से आ रही एक अन्य बाइक को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

जबकि उसका सवार घायल हो गया। पुलिस की सख्ती दिखाते हुए दोनों कारो को कब्जे में कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने दोनों कारो से पांच कुंतल प्रतिबंधित मांस व आरोपी से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.