पूर्व केबिनेट मिनिस्टर हीरा सिंह बिष्ट प्रचार में उतरे,बोले लोग भाजपा से नाराज ,बनेगी कांग्रेस की सरकार

देहरादून

रायपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व केबिनेट मिनिस्टर हीरा सिंह बिष्ट ने दिखाया दम।

नामांकन के बाद शुक्रवार से शुरू किये गए प्रचार अभियान में कांग्रेस के प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट ने ताल ठोक दी है। बिष्ट ने लगभग आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर लोगो से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।
हीरा नेहरू कॉलोनी से प्रचार की शुरुआत कर गोरखपुर,विजय नगर,अम्बेडकर कोलोनी घर घर गए।

पूर्व केबिनेट मिनिस्टर रहे हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि जनता बीजेपी के शासन से त्रस्त आ चुकी है महगाई,बेरोजगारी,पलायन जैसे मुद्दे सुलझाने में नाकाम रही है भाजपा। हमको भारी जन समर्थन मिल रहा है। लोग खुद ही घरों से निकल रहे हैं।

आज हमने कई जगहों का दौरा किया। लोगो का समर्थन उत्साह बढ़ाने वाला है सरकार कांग्रेस ही बनाएगी। भाजपा के लोग खुद भी पार्टी की नीतियों से परेशान हैं। इस मुद्दे पर लगातार उनसे बात हो रही है।

उनके साथ डॉ आर एस त्यागी,टीटू त्यागी,सोनू हसन,आशीष यादव,नीरज यादव,मुकेश रेग्मी,रिपुदमन,
संदीप पट्टू,विनोद चौहान, विनोद ध्यानी,इलियास,अतुल,अनिल छेत्री,सत्यपाल, भूपेंद्र नेगी,किशनपाल,श्याम सिंह,संतोष,रजिया,जाकिर के साथ नवजीवन ग्राम कुष्ठ आश्रम, राँझावाला आदि जगह पर लोगों के घर घर जाकर मुलाकात की।


इस मौके पर कैप्टन गोविंद सिंह,कैप्टन डीएस रावत,
विपिन तिवारी पीसी जोशी विक्रम रावत विक्रम बिष्ट रवि रावत बलबीर सिंह प्रशांत बिष्ट राकेश भंडारी निर्मला गुरुंग रजनी रावत सुनिता गुरुंग मोहन गुरुंग आदि के साथ राँझावाला में घर घर वोट मांगने निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published.