कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कुष्ठरोगियों के बीच सादगी से मनाया…टीटू त्यागी

रायपुर विधान सभा के अंतर्गत भगत सिंह कॉलोनी कुष्ठआश्रम के निवासियों को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। कुष्ठाश्रम रोटरी क्लब भगत सिंह कॉलोनी में पहुंचे कांग्रेसजनों ने पार्टी के नेतृत्व के आदेश का पालन करते हुए जन्मदिन को सादगी से मनाने का निर्णय लिया और कुष्ठ रोगियो के बीच जाकर समय बिताया ओर उन्हें खाद्य सामग्री एवम कोरोना सुरक्षा किट वितरित किये। इस अवसर पर आयोजक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष टीटू त्यागी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सभी लोगों को साथ लेकर चलने की बात की है और उस पर अमल किया है।हम कुष्ठ आश्रम के निर्वासियो से भी उनके दुख दर्द के बारे में बात करते हुए उनके दर्द का एहसास हुआ।इस अवसर पर कोंग्रेस सेवा दल के महानगर अध्यक्ष राजकुमार यादव,उपाध्यक्ष कृष्नपाल सिंह,वार्ड अध्यक्ष चंद्रपाल,रायपुर विधानसभा अध्यक्ष आकाश खनेजा मौजूद थे।
अन्य पिछड़ा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष विजय गुप्ता,पूर्व पार्षद आनंद त्यागी,राकेश भट्ट,सूरत सिंह नेगी,गुलशेर मियां,राजेश शर्मा,शहवर,यूथ कोंग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रोबिन त्यागी,राष्ट्रीय संयोजक सोनू हसन,प्रदेश महासचिव विनीत प्रसाद भट्ट, रायपुर विधानसभा अध्यक्ष नयन सती,धर्मपुर विधानसभा अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा,प्रदेश सचिब प्रदीप बिष्ट,रविन्द्र चौधरी,रोटरी कुष्ठाश्रम प्रधान लाल बहादुर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.