महानगर के सभी 100 वार्डो में देहरादून महानगर अध्यक्ष ही वार्ड अध्यक्ष नियुक्त करेंगे…महानगर प्रभारी पुष्करराज

देहरादून

 

देहरादून महानगर कांग्रेस प्रभारी पुष्कर राज जैन ने महानगर अध्यक्ष देहरादून लालचन्द शर्मा के साथ महानगर के ब्लाॅक अध्यक्षों की बैठक राजीव भवन 21 राजपुर रोड पर आहुत की गयी। जिसमें ब्लाॅक कार्यकारिणी, वार्ड की कार्यकारिणी व बूथों को मजबूत करने का संदेश दिया गया। प्रभारी ने कहा कि सभी ब्लाॅक अध्यक्ष अपने ब्लाॅक की कार्यकारिणी का विस्तार करने का कार्य करें।

 

उन्होंने कहा कि महानगर के सभी 100 वार्डो में देहरादून महानगर अध्यक्ष ही वार्ड अध्यक्ष नियुक्त करेंगे तथा सभी ब्लाॅक व वार्ड अध्यक्ष हर माह अपने कार्यकारिणी की बैठक सुनिचित करेगें। हर वार्ड में काग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाए तथा वार्ड के प्रमुख समाजसेवियों की एक लिस्ट तैयार की जाए व कांग्रेस के सभी पुराने साथियों को सम्मान के साथ अपनी कार्यकारिणी में स्थान दिया जाए।

 

बैठक में मौजूद, अरूण कुमार शर्मा, जगदीप चैहान, दीप वोहरा, प्रकाष नेगी, विजयप्रताप मल्ला, राजू बहुगुणा, मुकिम अहमद, वैभव शंखधर, दीवान सिंह बिष्ट, धीरेन्द्र सावन, सुल्तान पठान, विरेन्द्र सिंह, नीनू सहगल, जगदीश धीमान, विजय गुप्ता, विरेन्द्र प्रधान, अल्ताफ अहमद, सुरेन्द्र रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.