फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे तीरंदाजी वर्ल्ड कप खेलो में भारत ने स्वर्ण जीतकर इतिहास बनाया

देहरादून

फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे तीरंदाजी वर्ल्ड कप खेलो में भारत ने स्वर्ण जीतकर इतिहास बना डाला।

इस अवसर पर आर्चरी एसोशिएसन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजेंद्र तोमर ने यह सच में भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष के रूप में मेरे लिए गौरव का क्षण है। भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम की दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और कोमलिका बारी ने पेरिस में फाइनल में मैक्सिको को हराकर 2021 का अपना दूसरा विश्व कप स्वर्ण पदक जीता। आपकी शानदार उपलब्धि पर देश को गर्व है।

भारत के तीरंदाजों का यहां पर शानदार प्रदर्शन रहा जिसमे दंपति जोड़े, अतनु दास और दीपिका कुमारी ने पेरिस में मिक्सड रिकर्व पेयर इवेंट में भी स्वर्ण जीतकर हमारा सिर ऊंचा किया है।

भारतीय तिकड़ी की 5 – 1 की जीत से भारत को विश्व कप के तीसरे चरण में दूसरा स्वर्ण पदक मिला। इससे पहले शनिवार को कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में अभिषेक वर्मा ने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.