विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द ने चार वर्षों की विधान सभा में उपलब्धियाॅं की जारी

विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द की चार वर्षों की विधान सभा में उपलब्धियाॅं…..

👉 विधान सभा अध्यक्ष के रूप में पहली बार संस्कृत भाषा में शपथ ली गयी।

👉विधान सभा भवन में सभी माननीय मंत्रीगणों, अधिकारियों आदि की नाम पट्टिकाएं हिन्दी और देववाणी संस्कृत में भी लिखवाई गयी।

👉विधान सभा में विधायकों की ‘संस्कृत उन्नयन समिति’ का गठन।

👉पहली बार विधान सभा अध्यक्ष द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण विधान सभा परिसर में ध्वाजारोहण।

👉 विधान सभा में महिला कार्मिकों के लिये निःशुल्क जूडो-कराटे का प्रशिक्षण।

👉4 मार्च, 2020 को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा आपके ही विधान सभा अध्यक्ष के कार्यकाल में हुई।

👉डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के विधान सभा परिसर चित्र लगवाये गये।

👉तम्बाकू के सेवन से होने वाली क्षति पर ‘अन्तर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस’ पर संगोष्ठियों का आयोजन व विधान सभा भवन में ध्रूमपान पूर्णतः निषेध।

👉विश्व पर्यावरण दिवस’ पर पौधारोपण।

👉विधान सभा के इतिहास में रात्रि 11ः50 बजे तक विधानसभा सत्र के सफल संचालन का कीर्तिमान।

👉 उत्तराखण्ड में पहली बार भारत के विधायी पीठासीन अधिकारियों के अभूतपूर्व सम्मेलन का आयोजन।

👉विधान सभा सत्र में अब तक 24 बार सभी प्रश्न उत्तरित हुए।

👉विधान सभा परिसर में 101 फीट तिरंगे का स्थापन।

👉विधान सभा की बाहरी दीवार पर नंदा राजजात के भित्ति चित्र का लोकार्पण।

👉 राज्य स्थापना दिवस पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों एवं महिला आंदोलनकारियों का सम्मान।

👉 प्रत्येक माह की 21 तारीख को योग कार्यक्रम का आयोजन।

👉गीष्मकालीन राजधानी की घोषणा के एक वर्ष बाद भराड़ीसैंण में भव्य सांस्कृतिक एवं दीपोत्सव कार्यक्रम।

Leave a Reply

Your email address will not be published.