महानगर सेवादल ने की धर्मपुर विधानसभा अध्यक्ष की नियुक्ति

देहरादून
महानगर कांग्रेस सेवा दल की बैठक का आयोजन पायल एनक्लेव सेवला कला एमएस रोड में महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष राजकुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल देसाई के दिशानिर्देश द्वारा उत्तराखंड प्रदेश में उत्तराखंड कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में संपूर्ण प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। महानगर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राजकुमार यादव ने समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को नए सदस्यों को जोड़ने के लिए निर्देशित दिया | साथ ही महानगर कांग्रेस सेवा दल का विस्तार करते हुए कर्मठ ,जुझारू, तथा कांग्रेस के प्रति निष्ठा रखने वाली श्रीमती शीला श्रीवास्तव धर्मपत्नी स्व. एडवोकेट संतोष कुमार श्रीवास्तव निवासी पायल इंक्लेव सेवला कलां को धर्मपुर विधानसभा के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया इस कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस सेवा दल के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, उपाध्यक्ष ललित थपलियाल ,ध्वज प्रभारी वीके चहल ,वार्ड अध्यक्ष राजपाल सिंह, हबीब मलिक ,आसिफ शेख आदि सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.