एनयूजेआई के द्विवार्षिक चुनाव में मनोज मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेश शर्मा महासचिव, उत्तराखंड के सुनील पांडे सचिव ..

देहरादून/दिल्ली
पत्रकारों की सबसे बड़ी राष्ट्रीय यूनियन नेशनल यूनियन अॉफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के द्विवार्षिक चुनाव में दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष और भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा को राष्ट्रीय महासचिव चुना गया ।
चुनाव अधिकारी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उपाला लक्ष्मण तथा सहायक चुनाव अधिकारी अनिल गोयल द्वारा 13 पदाधिकारियों और 31 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 13 संबद्ध प्रदेश ईकाईयों तथा प्रदेश शाखाओं से 7 मार्च तक प्राप्त नामांकनों के बाद 12 मार्च को नाम वापसी और 13 को मतदान के तत्काल बाद घोषित परिणामों के अनुसार चार राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में जीतेंद्र अवस्थी ( उत्तर), शंकर पी. मिश्रा ( पूर्व), रमेश चंद्र जैन (केंद्रीय), तथा एन. नागेश्वर राव (दक्षिण) , कोषाध्यक्ष उमेश चतुर्वेदी के अलावा पांच सचिवों में सोमनाथ शर्मा (उत्तर), संजय पांडेय (पूर्व), हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पाण्डेय (केंद्रीय),बी वी एस भास्कर (दक्षिण) तथा श्रीमती आभा निगम (पश्चिम) चुनीं गई हैं।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों में आंध्र प्रदेश से जी. शिवा प्रसाद,एस. भानु प्रकाश तथा एन. हरिकृष्णा, बिहार से ददन पांडेय तथा आर.के. बिभाकर, चंडीगढ़ से अशोक मलिक व हरेश वशिष्ठ, दिल्ली से शिशिर कुमार चौरसिया, श्रीमती प्रभा शुक्ला, श्रीमती सरजना शर्मा, नेत्र पाल शर्मा तथा श्रीनाथ मेहरा, हरियाणा से नवीन मल्होत्रा, हिमाचल प्रदेश से अदीप सोनी तथा योगराज भाटिया, झारखंड से अजीत कुमार पाठक तथा मनोज कुमार शर्मा, मध्य प्रदेश से महेंद्र दुबे, रवीन्द्र भाजपाई तथा रामभुवन कुशवाहा, महाराष्ट्र से किरण टी.भोगले, ओडिशा से दुष्मंत कुमार पांडा,सिरीश मोहंती तथा बाबुल सिंह, तेलंगाना से पी.राम मोहन, मोहन यादव तथा आर. पृथ्वीराज और उत्तर प्रदेश से देवेंद्र शर्मा, अरूण कुमार जायसवाल, नृपेन्द्र श्रीवास्तव तथा सुनील चौधरी चुने गए हैं।

निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मलिक ने चुनाव प्रक्रिया सद्भावपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी पर आजकल के चुनौतीपूर्ण समय में यूनियन की आसन्न अर्द्ध शताब्दी वर्ष में सार्थक कार्यक्रम और अभियान-आंदोलन के साथ रचनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी है जिसमें पदाधिकारी गण सक्षम सिद्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.