सेवादल के संस्थापक हार्डिकर का जन्मदिन मनाया महानगर सेवादल ने

देहरादून

कांग्रेस सेवादल के संस्थापक, निष्काम कर्म योगी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,नारायण सुब्बाराव हार्डीकर की 132 वी जन्म जयंती को सोशल डिस्टेनसिंग में रहकर मनाया गया।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस सेवादल देहरादून के चंद्र रोड एम.डी.डी.ए. कॉलोनी स्थित सामदायिक भवन में कांग्रेस सेवादल के संस्थापक एन.एस.हार्डीकर के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धापुष्प अर्पित किया एवं वैश्विक महामारी कोरोना से मानव जाति के रक्षा के लिए हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात मास्क एवम सेनेटाईज़र का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सेवादल का गठन की आवश्यकता का महत्व आज उस समय से ज्यादा है। लोगो मे अनुशासन की भावना पैदा करने के लिए सेवादल से बड़ी कोई संस्था नही हो सकती। पूर्व प्रदेश सचिव टीटू त्यागी ने कहा कि हार्डिकर की सोच आज के समय मे भी प्रासंगिक है। आरएसएस जैसी संस्था ने भी उसके कायदों को लेकर खुद को डेवलप किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा,महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मूर्ति देवी, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण त्यागी ,कांग्रेस सेवा दल के महानगर अध्यक्ष राजकुमार यादव ,उपाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, पूर्व पार्षद आनंद त्यागी,उपाध्यक्ष ललित थपलियाल,भीम सिंह करासी, ब्लॉक अध्यक्ष रवि ढींगरा,राजेश कुमार,रविन्द्र चौधरी आदि सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.