श्रीमती अलकनंदा अशोक पंतनगर यूनिवर्सिटी में डीन, डब्ल्यूआईटी से दिया इस्तीफा

श्रीमती अलकनंदा अशोक को यूनिवर्सिटी सलेक्शन बोर्ड ने पंतनगर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी का डीन नियुक्त किया है।

यूनिवर्सिटी सलेक्शन बोर्ड ने अपनी कठिन चयन प्रक्रिया को संपन्न करते हुए श्रीमती अलकनंदा अशोक को प्रमोशन के रूप में डीन जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि पंतनगर यूनिवर्सिटी देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में से एक है। वहां के इंजीनियरिंग काॅलेज से पढ़े छात्र/छात्राएं आईएएस और आपीएस पदों पर भी सेवाएं दे रहे हैं। अलकनंदा अशोक ने वर्ष 2015 में देहरादून स्थित डब्ल्यूआईटी के निदेशक के रूप में जाॅइन किया था। डब्ल्यूआईटी में प्रशासनिक दृष्टि से उन्होंने सख्त रूख अपनाते हुए बायाॅमैट्रिक हाजरी, स्टाफ की छटनी जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिये। जिसके लिए उन्हें हड़ताल और कोर्ट केस का सामना भी करना पड़ा। इस सब के बावजूद उन्होंने सफलतापूर्वक अपना कार्यकाल पूरा किया। उनके निर्णयों का उच्चतम न्यायालय ने भी समर्थन किया। अलकनंदा अशोक अपने बेहतर और सराहनीय कार्य के बल पर इस बड़े पद पर पहुंची हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.