उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब की यात्रा पर अबतक यात्रियों की संख्या 40 लाख पार हुई, वहीं 4 लाख 27 हजार वाहन भी चारधाम पहुंचे…

देहरादून

 

विश्वप्रसिद्ध चारधाम दर्शन हेतु देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा लिए उत्तराखण्ड पुलिस समर्पित है।

 

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार 5 अक्टूबर 2022 तक चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा पर आए यात्रियों की संख्या 40 लाख पार हो गई है।

 

इसके साथ ही लगभग 4 लाख 27 हजार वाहन भी चारधाम पहुंचे हैं। वर्तमान में रिकार्ड स्तर पर यात्री अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। यात्रा प्रारम्भ होने के बाद केदारनाथ धाम में लगभग 13 लाख 68 हजार, बदरीनाथ धाम में 14 लाख 67 हजार, गंगोत्री में 5 लाख 85 हजार, यमुनोत्री में 4 लाख 59 हजार, हेमकुण्ड साहिब में 1 लाख 88 हजार से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किये जा चुके हैं।

उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रत्येक स्तर पर तीर्थयात्रियों की हर सम्भव सहायता की जा रही है, जिससे उनके मन में देवभूमि की पवित्र आस्था के साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस की सकारात्मक छवि की स्मृतियां भी अंकित हो रही है। हम सुरक्षित व निर्बाधित चारधाम यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.