बढ़ते अपराध की जिम्मेदार है प्रदेश पुलिस,हरिद्वार में अबोध के साथ रेप और हत्या इसका जीता जागता उदाहरण हैं…प्रीतम सिंह

देहरादून

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में विगत दिनों हरिद्वार में अबोध बालिका के साथ बलात्कार के बाद जघन्य हत्या की गई के विरोध में कैन्डल मार्च निकालकर वालिका को श्रद्वांजलि दी गई।

इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के शासन काल का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि विगत दिनों हरिद्वार में अबोध बालिका की बलात्कार के बाद जघन्य हत्या सरकार की कानून व्यवस्था की धज्जियां उडा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हत्या, बलात्कार, डकैती, जैसी जघन्य हत्यायें हो रही हैं परन्तु सरकार की आॅख में जॅू तक नही रैंग रही है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में अबोध बालिका के हत्यारों को पुलिस अभी तक पकड़ने में नाकाम रही है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि लगातार हो रही हत्याएं ,डकैती और बलात्कार की घटनाएं प्रदेशभर में बढ़ती जा रही है। उन्होंने ऐसी जघन्य घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ये सब सरकार के सह पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था को सुधारने में नाकाम हो रही है। प्रदेश की जनता ऐसी रोज हो रही घटनाओं से परेशान है। प्रीतम सिहं ने कहा कि एक तरफ भाजपा ’’बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं’ जैसे खोखले नारे देकर जनता को दिग्भ्रमित कर रही है वहीं दूसरी ओर रोज-रोज ऐसी जघन्य अपराधों से राज्य में अराजकता को माहौल पैदा हो रहा है और राज्य की जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष आयेन्द्र शर्मा, महामंत्री संजय पालीवाल, ताहिर अली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, याकूब सिद्विकी, गरिमा महरा दसौनी, डाॅ बलवन्त सिंह, महन्त विनय सारस्वत, नीनू सहगल, सुनित सिंह राठौर, नवीन पयाल, जगदीश धीमान, शान्ति रावत, शोभा राम, जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी, मोहित नेगी, मंजू तोमर, डाॅ प्रदीप जोशी, अमरजीत सिह, सीताराम नौटियाल,पार्षद सविता सोनकर, अर्जुन सोनकर, सुलेमान अली, डी डी कुनियाल, संदीप चमोली, देवेन्द्र कौर, तेजेन्द्र कौर, आनन्द बहुगुणा, हेमा पुरोहित, सावित्री थापा, यशपाल चैहान, राजेश चमोली, अधीर चमोली, रीता पुष्वाण, देवेन्द्र सती, मोहन काला, सुधीर सुनेहरा, युवरात तोमर, महेश चैहान, सुनील चैहान, मो. फारूखी, सुशील राठी,नवनीत कुकरेती, सागर कवाडिया,विरेन्द्र रावत, पुष्कर सारस्वत, आयुष सेमवाल, अनीष खान, फरीद खान, खालिद खान, सलमान खान, अरूण शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.