दोस्तो के साथ नहाने गये युवक का शव कटा पत्थर यमुना से बरामद

देहरादून
कट्टा पत्थर में नहाते हुये यमुना नदी में बहे युवक का शव कट्टा पत्थर यमुना नदी से बरामद, शव को पोस्टमार्टम के पश्चात किया परिजनों के सुपुर्द

चौकी डाकपत्थर को सूचना मिली थी कि एक युवक आनंद वैध पुत्र विपिन वैध निवासी भाववाला थाना सेलाकुई देहरादून उम्र 20 वर्ष अपने 2 महिला मित्रो के साथ पिकनिक बनाने कट्टापत्थर आया था जहाँ नहाते समय युवक यमुना नदी में बह गया है। सीओ विकासनगर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विकास नगर के निर्देशन में चौकी प्रभारी डाकपत्थर के नैतृत्व में टीम गठित कर पुलिस बल,जल पुलिस व फायर सर्विस व एसडीआरएफ की सहायता से शव की तलाश हेतु रेस्क्यू अभियान चलाया गया। मृतक आनंद वेध का शव बुधवार सुबह घटना स्थल से लगभग 20 मीटर नीचे की ओर कट्टा पत्थर ने नीचे की ओर यमुना नदी में मिला।
शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया गया। शव को बाद पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार हेतु उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.