पश्चिम बंगाल में कंचन पारा पोस्ट पर उधमसिंह नगर के बाजपुर निवासी सेना के जवान के निधन की दुखद खबर से परिवार सदमे में

बाजपुर

 

पश्चिम बंगाल में कंचन पारा पोस्ट पर उत्तराखंड निवासी सेना के एक जवान के निधन की दुखद खबर है। बाजपुर का यह जवान 9 नवंबर को ही 15 दिनों की छुट्टियां बिताने के बाद ड्यूटी पर वापस लौटा था। इस खबर के बाद से परिवार सदमे में बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद उधमसिंहनगर के अंतर्गत बाजपूर के थापक नगला निवासी 1811 मीडिएम रेजीमेंट में तैनात प्रकाश सिंह पश्मिच बंगाल की पारा पोस्ट पर तैनात थे। सेना मुख्यालय ने उनके अकस्मात निधन की खबर परिवार को दी है। जिसके बाद परिवार और गांव में सदमे में है।

बताया जा रहा है कि प्रकाश सिंह दिवाली के दिनों में छुंट्टी पर घर आए थे। वह इसी महीने 9 नवंबर को ही ड्यूटी पर वापस लौटे थे।

सेना के जवान प्रकाश सिंह की मृत्यु के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रकाश सिंह के परिवार में पत्नी और तीन साल की बालिका है। खबर के बाद उनके घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.