उत्तराखण्ड कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटाया

देहरादून

उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से सभी पदों से हटा दिया गया है।

किशोर उपाध्याय के बीजेपी समेत अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से लगातार मिल रहे थे, जिस कारण पार्टी ने उनके खिलाफ ये कार्रवाई की है।

इस सम्बन्ध में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि उत्तराखंड के लोग बदलाव के लिए तरस रहे हैं और भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का इंतजार कर रहे हैं। कुशासन और भाजपा नेतृत्व से लोगो मे व्यापक गुस्सा भी है। वहीं चुनौती का सामना करना और उत्तराखंड की देवभूमि और यहां के लोगों की सेवा करना हम में से प्रत्येक का कर्तव्य है। लेकिन दुखद है कि किशोर इस लड़ाई और लोगों के हितों को कमजोर करने के लिए भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के साथ मिलनसार हैं। पत्र में कहा गया है कि किशोर उपाध्याय को व्यक्तिगत रूप से कई चेतावनिया देने के बावजूद, उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिसके चलते किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटाया जाता है।

वही, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि फिलहाल इसकी पूरी जानकारी नही है। लेकिन किशोर को पार्टी के प्रति अपना समर्पण भाव रखना चाहिए था। पार्टी ने अगर इतना बड़ा कदम उठाया है तो कोई एविडेंस मिला ही होगा। जिसके बाद ही किशोर को पार्टी ने सभी पदों से हटाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.