विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की प्रदेश की राज्यपाल बेबिरानी एवम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

देहरादून

विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की राज्यपाल एवम मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने सभी प्रदेशवासियों को ‘‘विजयदशमी / दशहरा’’ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख एवं समृद्धि की कामना की है। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा है कि ‘‘विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और यह हमें याद कराता है कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। यह पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन चरित्र का पालन करने की प्रेरणा भी देता है।’’
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने प्रदेशवासियों से आपसी भाई-चारे और सौहार्द के साथ मिलजुल कर यह पर्व मनाने का आह्वान किया है।
वही प्रदेश के मुखिया
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी प्रदेश वासियों को विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम का सम्पूर्ण जीवन चरित्र अनुकरणीय है। उनके जीवन की विशिष्टता समाज का मार्ग प्रशस्त करती रही है। उन्होंने धर्म एवं सत्यता के मार्ग पर चलकर रावण पर विजय प्राप्त की थी। दशहरा उल्लास एवं विजय का भी पर्व है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि विजयादशमी भी शक्ति साधना एवं समन्वय का पर्व है। शक्ति की उपासना का यह पर्व हमें जीवन की कठिनाइयों से पार पाने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने समाज के सभी वर्गों से आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ इन त्योहारों को मनाने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से कोविड-19 के दृष्टिगत इस अवसर पर सामाजिक दूरी, मास्क पहनने के साथ ही अन्य सावधानियों का अनुपालन करने की भी अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.