महिला कांग्रेस ने वर्द्धा आश्रम प्रेमधाम में मनाया अन्तरर्राष्ट्रीय महिला दिवस

देहरादून

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस देहरादून की अध्यक्षा श्रीमती कमलेश रमन के नेतृत्व में प्रेमधाम वर्द्धाश्रम देहरादून में कार्यरत सेविकाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा वहाॅ पर निवास कर रही बुजुर्ग महिलाओं को मिष्ठान वितरित कर महिला दिवस मनाया तथा उनको सम्मानित भी किया गया।
श्रीमती रमन ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि, एक महिला में त्याग,प्रेम और स्नेह के भाव देखने को मिलते हैं। हम ऐसी कुछ भारतीय महिलाओं जिसमें स्व.श्रीमती इन्दिरा गाॅधी, श्रीमती सोनिया गाॅधी की बात करेगें जिन्होंने समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और भारत की प्रेरणादायक महिलाओं में इनका नाम शामिल हुआ।

महिलाएं समाज में बदलाव लाई और अनेक महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनी। इन आयरन लेडीज ने समाज को दिखाया कि दुनिया में ऐसा कुछ भी नही जो वह नही कर सकती। इन महिलाओं ने यह दिखाया कि इनके पास इतनी शक्ति है कि वह रास्ते में आने वाली अडचनों से भी नही डरती है। हमें हर महिला का सम्मान करना चाहिए। आज के दौर में महिलाएं आगे बढ कर हर क्षेत्र में उत्कृष्ट होकर काम कर रही तो महिलाओं को विधानसभा में 33 प्रतिषत आरक्षण मिलना चाहिए।

उन्होने कहा कि एक गृहणी से लेकर, कामकाजी महिला, खेल जगत आदि, हर तरह से समाज को अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। रमन ने अपनी बात को विराम देते हुए कहा कि – ‘‘मुस्कुराकर, दर्द भुलाकर, रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी, हर पग को रोषन करने वाली, वो शक्ति है एक नारी’’।

इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव टीटू त्यागी ने भी अपना जन्मदिन केक काटकर वर्द्धाओ के बीच मनाया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं ने समाज और देश दुनिया को जो दिया कोई नही दे सकता महिलाओं का सहयोग सर्वोपरि है, महिलाओं के योगदान को समाज भुला नही सकता।

आश्रम अधीक्षक नन अंजलि, रामकली, प्रेमवती, लक्ष्मी, फूलमती, पिंकी, भारती, राखी, वंशी आदि को सम्मानित किया गया। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डाॅ आरपी रतूडी, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री नजमा खान, डाॅ. प्रतिमा सिंह, पार्षद मीना बिष्ट, पूर्व प्रदेश सचिव टीटू त्यागी, अनुराधा तिवाडी,वार्ड अध्यक्ष गायत्री चोहान, रेखा डिंगरा, राजेन्द्र बिष्ट, पुष्पा पंवार आदि कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.