प्रदेश की राजधानी में डॉक्टर्स और सीए डे पर लायंस क्लब शिवालिक ग्रीन द्वारा 21 डाक्टर्स और सीए सम्मानित हुए

देहरादून

राजधानी के 21 डॉक्टर्स और सीए,डॉक्टर्स और सीए डे पर लायंस क्लब शिवालिक ग्रीन द्वारा सम्मानित किए गए।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ताराचंद्र माथुर व सचिव सूर्य प्रकाश कनोजिया ने बताया कि क्लब की कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार आज सभी सदस्यो ने मिलकर शहर भर के इक्कीस डॉक्टर सीए सम्मानित किए।जिनको सम्मान पत्र व ट्रॉफी प्रदान की गई।

सचिव सूर्यप्रकाश ने बताया कि क्लब लगातार समाज के बीच मे रहकर सदैव भलाई के कार्य करता रहा है। जहाँ एक तरफ हम दबे कुचले लोगो के हित के लिए काम करते हैं वही समाज के उत्थान के लिए काम करने

वालो को समय समय पर सम्मानित करने का काम भी करते रहे है।

सदस्य टीटू त्यागी ने बताया कि क्लब के माध्यम से हम सब मिलकर कार्य समाज हित में विभिन्न प्रकार के कार्य करते रहते हैं। जिसके लिए फ्री मेडिकल केम्प सहित कई कार्यक्रम किये जाते हैं।आज भी 16 डॉक्टर्स और 5 सीए सम्मानित किए गए।

सम्मानित होने वालों में:

डॉ अवधेश यादव, डॉ. मनीष कुमार, डाॅ. गरिमा कुकरेती, डॉ. राहुल अवस्थी, डॉ. दृष्टि शर्मा, डाॅ. शिवांश राज शर्मा, डाॅ. रिजुल त्यागी, डॉ. के.पी. जोशी, डॉ. यू.के. बलूनी, डॉ. स्मृति नौटियाल, डॉ. कुश एरोन, डॉ. तनुज भाटिया, डॉ. भावना प्रभाकर, डॉ. सानिया अवस्थी, डॉ. इकबाल सिंह ग्रेवाल के साथ

सीए अमित आनंद,नीरा आनंद,मनोज सक्सेना,दीपक घबशानी,राजीव साहनी और विशाल कपूर को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर लायंस क्लब शिवालिक ग्रीन के कोषाध्यक्ष नितिन आनंद,राजेन्द्र सिंह बिष्ट, आशुतोष रतूड़ी,हुकुम सिंह चौधरी,धीरज राजपूत,मनीष चौधरी आदि ने अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *