देहरादून
वन मुख्यालय देहरादून में स्वतंत्रता दिवस-2025 (15 अगस्त, 2025) के अवसर पर डॉ.समीर सिन्हा, प्रमुख वन संरक्षक (HoFF), उत्तराखण्ड द्वारा विभिन्न श्रेणियों (यथा वन, वन्यजीव, पर्यावरण संरक्षण एवं वन सुरक्षा, योजनाओं-परियोजनाओं व सांख्यिकीय कार्यों, मानव वन्यजीव संघर्ष, आपदा प्रबन्धन (राहत-बचाव कार्य), वनाग्नि नियंत्रण, वन विकास कार्य, वन पंचायतों के प्रबन्धन, ईको टूरिज्म आदि) में कुल वन विभाग के 25 अधिकारियों/कार्मिकों एवं 11 वन पंचायत सरपंच सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ताओं व अन्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख वन संरक्षक (HoFF), उत्तराखण्ड द्वारा वन विभाग के सभी अधिकारियों/कार्मिकों को दृढ़ इच्छाशक्ति व त्वरित निर्णय के संकल्प के साथ पूर्ण मनोबल से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
उक्त अवसर पर वन विभाग के अधिकारी बी०पी० गुप्ता, प्रमुख वन संरक्षक, वन पंचायत/प्रशासन, रंजन कुमार मिश्र, प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) / मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, कपिल लाल, प्रमुख वन संरक्षक, नियोजन एवं वित्तीय प्रबन्धन, नीना ग्रेवाल, प्रमुख वन संरक्षक, डॉ
विवेक पाण्डेय, अपर प्रमुख वन संरक्षक, वन्यजीव-प्रशासन, मीनाक्षी जोशी, अपर प्रमुख वन संरक्षक, मानव संसाधन, विकास एवं कार्मिक प्रबन्धन, सुशांत कुमार पटनायक, मुख्य वन संरक्षक, परियाजनाएं तथा राहुल, मुख्य वन संरक्षक,आईटी सेल आदि वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।