ऊर्जा निगम कैंपो के माध्यम से बिल जमा करेगा 13 से 28 मार्च तक

देहरादुन

समाप्त होते वित्तीय वर्ष को देखते हुए ऊर्जा निगम ने बिल कलेक्शन का कार्य में तेजी की है। अलग अलग स्थानो पर कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आये हुई धनराशि को जमा कराने पर ब्याज में छूट दी जाएगी।
ऊर्जा निगम के नगरीय विद्युत वितरण खंड के तहत विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार 13 मार्च से 28 मार्च तक कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि बिल जमा कराने को कैंपों का स्थान और तिथि निर्धारित कर दिए गए हैं।
इस दौरान टर्नर रोड, वसंत विहार और भंडारी बाग उपखंड के तहत आने वाले क्षेत्रों में कैंप आयोजित किए जाएंगे। शेड्यूल इस प्रकार रहेगा।जिनको मार्च में ही लगाया जाना है जो इस प्रकार होंगे…

13 मार्च, मोथरोवाला पंचायतघर

14 मार्च, मुस्लिम बस्ती कारगी ,कांडली प्रधान आवास

15 मार्च, चोरखाला मित्रलोक कॉलोनी

16 मार्च, श्रीरामपुरम

17 मार्च, कौलागढ़ पीपल चौक

18 मार्च, बड़ा भारूवाला मदरसा व वाल्मीकि कॉलोनी

20 मार्च, गोल बाजार 21 मार्च, चंद्रबनी

28 मार्च, कैलाशपुर पित्युवाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *