बाहर से आने वालों का 7 दिन होम आइसोलेशन,माइक्रो कंटेन्मेंट जॉन की जगह बगल के जोन को मिलाकर बड़ा कंटेंनमेंट जोन बने…,डीएम डॉ आशीष कुमार – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

बाहर से आने वालों का 7 दिन होम आइसोलेशन,माइक्रो कंटेन्मेंट जॉन की जगह बगल के जोन को मिलाकर बड़ा कंटेंनमेंट जोन बने…,डीएम डॉ आशीष कुमार

देहरादून

 

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु डीएम डाॅ.आशीष कुमार श्रीवास्तव ने वीडियोकान्फ्रसिंग के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारियों सहित विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

 

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरूप माईक्रो कन्टेंनमेंट जोन के स्थान 100-200 मीटर की परिधि में आने वाले क्षेत्रों को मिलाकर बड़े कन्टेंमेट जोन बनाए जाएं तथा कन्टेंमेंन्ट जोन से अन्य क्षेत्रों में आवागमन प्रतिबन्धित करते हुए पुलिस विभाग के समन्वय से सभी आने जाने वाले रास्तों पर बेरिकेटिंग करवाने तथा कन्टेंमेंट जोन में वाहनों के माध्यम से खाद्य सामग्री, फल सब्जी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को, दूध पंहुचाने हेतु डेरी विभाग को, तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को कन्टेंनमेंट जोन क्षेत्र में शतप्रतिशत सैम्पलिंग करवाने के साथ ही आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के माध्यम से प्रभावी सर्विलांस कराने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी व्यवस्था बनाए जिससे कन्टेनमेंट जोन क्षेत्र से कोई व्यक्ति अन्य क्षेत्रों में आवागमन ना कर पाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि कन्टेमेंट जोन क्षेत्र में 24 घण्टे एम्बुलेंस तैनात रहे ताकि यदि किसी व्यक्ति को कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या होने पर चिकित्सालय में भर्ती कराया जा सके। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति होमआयशोलेशन में रह रहे हैं उनकों आनलाईन माध्यम से ट्रेक किया जाएगा तथा सम्बन्धित पुलिस चैकी के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी यदि कोई व्यक्ति बाहर घूमता हुआ पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध निर्धारित प्राविधानों के अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होेंने निर्देश दिए जो व्यक्ति अन्य राज्यों से जनपद में आ रहे हैं उनका यात्रा विवरण प्राप्त किया जाए तथा ऐसे व्यक्तियों को मानको के अनुरूप 7 दिन के लिए क्वारेंनटीन किया जाए। उन्होेने सभी ग्राम प्रधानों को जिला पंचायतीराज अधिकारी के माध्यम से संदेश प्रेषित किया जाए कि उनके गांव में अन्य राज्यों एवं जनपदों से आने वाले व्यक्तियों का विवरण प्रस्तुत किया जाए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक सैम्पल चाहे उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव हो अथवा नेगेटिव हो उसकी एन्ट्री पोर्टल पर निर्धारित समय पर कर ली जाए सैम्पल की एन्ट्री लम्बित होने को गम्भीरता से लिया जाएगा तथा सम्बन्धित के विरूद्ध निर्धारित प्राविधानों के अनुसार कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह विवरण प्राप्त कर लिया जाए जिन व्यक्तियों के पता व मोबाईल नम्बर सही नही हैं अधूरे हैं वह किस लैब के है।

 

साथ ही सैम्पलिंग के दौरान जो व्यक्ति अपना पता अथवा मोबाईल नम्बर गलत दे रहें को सम्बन्धित क्षेत्रीय पुलिस से विवरण प्राप्त किया जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि जो व्यक्ति कोविड कफ्र्यू के दौरान अनावश्यक घूम रहें से भी सख्ताई से निपटा जाए। उन्होंने नोडल अधिकारी कोविड कन्ट्रोलरूम को निर्देश दिए कि जो व्यक्ति होमआयशोलेशन में हैं उनके स्वास्थ्य की निरन्तर माॅनिटिरिंग की जाए तथा स्वास्थ्य में सुधार ना आने की स्थिति में उनको चिकित्सालयों में उपचार हेतु भर्ती करने की कार्यवाही के लिए सम्बन्धित नोडल अधिकारी सूचित किया किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी चिकित्सालय द्वारा व्यक्तिगत सिलेण्डर रिफिल नहीं कराए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने राधास्वामी सत्संग भवन का निरीक्षण किया तथा वहां पर जम्बो टीकाकरण केन्द बनाए जाने हेतु सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने उप जिलाधिकारी चकराता एवं विकासनगर को निर्देशित किया कि वे विकासनगर एवं हरबर्टपुर में स्थित राधा स्वामी सत्संग शाखाओं का भी टीकाकरण केन्द्र बनाए जाने हेतु निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने रायपुर स्टेडियम, कोरोनेशन के लिए कोविड स्टाॅफ हेतु सिटी बसों की व्यवस्था करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए।

 

जिलाधिकारी डाॅं.आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 3979 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 81590 हो गयी है, जिनमें कुल 53983 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 25183 व्यक्ति उपचाररत हैं।

शुक्रवार को जांच हेतु कुल 10596 सैम्पल भेजे गए। जनपद में गत 20 अपै्रल से 06 मई तक 611139 व्यक्तियों का कम्युनिटी सर्विलांस किया गया, तथा 1930 व्यक्तियों के संक्रमण से सम्बन्धित लक्षण पाए गए जिनमें विकासखण्ड कालसी में 51155 में 41, सहसपुर में 70377 में 313, चकराता मं 31075 में 22, रायपुर में 91618 में 181, विकासनगर में 111679 में 459, डोईवाला में 136262 में 422 तथा शहरी क्षेत्र के 117973 में 492 व्यक्यिों में सक्रमण से सम्बन्धित लक्षण पाए गए थे।

जनपद में 51454 व्यक्तियों का कम्यूनिटी सर्विलांस किया गया जिसमें 274 व्यक्तियों में कोविड-19 संक्रमण सम्बन्धी लक्षण पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग को सैम्पलिंग लेने के निर्देश दिए गए।

जनपद के अस्पतालों को 1945 एवं आम नागरिकों 237 आक्सीजन सिलेण्डर वितरित किए।

जनपद में जिला प्रशासन द्वारा 556 एवं एसडीआरएफ द्वारा 293 होम आयशोलेशन किट का वितरण किया गया।

आपदा कन्ट्रोलरूम में होमआयशोलेशन में रह रहे 22 व्यक्तियों की हेल्पलाईन पर काॅल प्राप्त हुई जिनमें 7 काल वृद्धजनों, अन्य की 15 काॅल तथा आपदा कन्ट्रोलरूम में 17 काॅल प्राप्त हुई।

कोविड कन्ट्रोलरूम से होम आयशोलेशन में रह रहे 419 व्यक्तियों को सम्पर्क कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। जनपद में मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी के मानकों का पालन ना करने पर 1184 व्यक्तियों के चालान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *