उत्तराखण्ड में कोरोना के 89 नए मामले मिले जबकि 101 लोग स्वस्थ हुए और 3 लोगों की मौत हुई

देहरादून

पर्वतीय प्रदेश उत्तराखंड राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 89 नए मामले मिले वहीं, 101 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए। 3 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को उत्तराखंड में कोरोना के 89 नए मामले सामने आए। 3 की कोरोना से मौत हुई और 101 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

यहाँ बताते चले कि प्रदेश में एक्टिव केस
अब 1538 रह गए है,वहीं कोरोना का रिकवरी रेट 95 प्रतिशत से अधिक है।

बहरहाल यदि जिलावार बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में राज्य के चमोली में कोई नया मरीज नही मिला वहीं पौड़ी और बागेश्वर में 1,1 मरीज मिलने के साथ ही साथ अल्मोड़ा जिले में 05, चंपावत में 06, देहरादून में 10 ,हरिद्वार में 15 , नैनीताल में 14, पिथौरागढ़ में 07, रुद्रप्रयाग में 02, टिहरी में 06, यूएसनगर में 03 और उत्तरकाशी जिले में 09 नए मामले मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *