राहत की बात..शुक्रवार को उत्तराखण्ड में कोरोना से कोई मौत नही, 65 नए मामले मिले जबकि 184 लोग स्वस्थ हुए

देहरादून

पर्वतीय प्रदेश उत्तराखंड राज्य में पिछले 24 घंटे में शुकरवार को कोरोना से कोई मौत नही, 65 नए मामले मिले और 184 लोग डिस्चार्ज हुए।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को उत्तराखंड में कोरोना के 65 नए मामले सामने आए और आज भी कोई मौत कोरोना से नही हुई।

यहाँ बताते चले कि प्रदेश में एक्टिव केस अब 1319 रह गए है,वहीं कोरोना रिकवरी रेट 95 प्रतिशत से अधिक है।

बहरहाल यदि जिलावार बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में राज्य के पौड़ी,चंपावत में एक भी मरीज नही मिला वहीं उत्तरकाशी,टिहरी में 01,01,बागेश्वर में 2 मरीज मिलने के साथ ही साथ अल्मोड़ा जिले में 07, , देहरादून में 13,हरिद्वार में 11 , नैनीताल में 10, पिथौरागढ़ में 06, रुद्रप्रयाग में 04, यूएसनगर में 07 नए मामले मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *