कोरोना से राहत..बुधवार को उत्तराखण्ड में कोरोना के मामले फिर बढ़कर 60,46 डिस्चार्ज

देहरादून

पर्वतीय प्रदेश उत्तराखंड राज्य में पिछले 24 घंटे में बुधवार को संक्रमण से कोई मौत नही हुई,केवल 60 नए मामले मिले और 46 लोग डिस्चार्ज हुए।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को उत्तराखंड में कोरोना के 60 नए मामले सामने आए किसी मरीज की मौत नही हुई।

वहीं कोरोना रिकवरी रेट 95.89 प्रतिशत से अधिक है और प्रदेश में अब 672 एक्टिव केस बचे है।

बहरहाल यदि जिलावार बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में राज्य के अल्मोड़ा जिले में 07, उत्तरकाशी में 03,बागेश्वर में 00, पौड़ी में 01, देहरादून में 10,हरिद्वार में 04, नैनीताल में 08, पिथौरागढ़ में 06, यूएसनगर में 13 ,चमोली में 00,चंपावत में 05,टिहरी में 01और रुद्रप्रयाग 02 नए मामले मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *