जनक्रांति विकास मोर्चा- क्षेत्रीय राजनीतिक दल का उदय,पहला सम्मेलन 21 नवम्बर को ध्वज अनावरण के साथ – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

जनक्रांति विकास मोर्चा- क्षेत्रीय राजनीतिक दल का उदय,पहला सम्मेलन 21 नवम्बर को ध्वज अनावरण के साथ

देहरादून

उत्तराखण्ड की राजनीति में एक और राजनीतिक पार्टी का उदय हुआ। जनमुददों पर संघर्ष, अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलन्द करने एवं उत्तराखण्ड को भारत का श्रेष्ठ राज्य बनाने को लेकर बेहतरीन संविधान के साथ अमित जैन के संघर्षशील नेतृत्व में क्षेत्रीय राजनैतिक दल के रूप में जनक्रांति विकास मोर्चा का गठन।

मोर्चे के अध्यक्ष अमित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जनक्रांति विकास मोर्चा दस रूपये प्राथमिक सदस्यता एवं सौ रूपये सक्रीय सदस्यता के साथ आगे बढ़ते हुए अपने दल में महिलाओं, युवाओं, छात्रों, बुद्धीजीवियों, पूर्व सैनिकों, व्यापारियों, दलितों, अल्पसंख्यकों, किसानों और कामगारों को उचित प्रतिनिधित्व देगा।

जनक्रांति विकास मोर्चा के कार्यकर्ता चन्द्रमा की शीतलता एवं सूर्य के ओज को धारण कर शांति से क्रांति के मार्ग को अपनाकर राष्ट्रप्रेम की भावना से स्थानीय मुद्दों को लेकर सड़कों पर संघर्ष करेंगें एवं उत्तराखण्ड में अपना राजनैतिक आधार तैयार करेगें।

अमित जैन ने कहा कि जनक्रांति विकास मोर्चा के कार्यकर्ता वीरांगना तीलू रौतेली जैसे साहस व छत्रपति शिवाजी महाराज की छापामार पद्धति का अनुसरण करते हुए भ्रष्टाचारियों, राष्ट्र राज्य व समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

जैन ने बताया कि जनक्रांति विकास मोर्चा अपना पहला प्रतिनिधि सम्मेलन 21 नवम्बर, 2021 को आहूत किया जायेगा, जिसमें लगभग 300 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जनक्रांति विकास मोर्चे के ध्वज का अनावरण होगा तथा जनमुद्दों पर मंथन के साथ-साथ देहरादून महानगर में 50 हजार की सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित करते हुए समाज के हर वर्ग को भूमिका देकर दल के संगठन का का विस्तार होगा।

उत्तराखण्ड को भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य को लेकर जनक्रांति विकास मोर्चा 5 दिसम्बर, 2021 को अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी करेगा, जिसमें चीन की चुनौती, पर्वतीय अंचल में खेती, जल-जंगल-जमीन की सुदृढ़ता, सहकारी समितियों की मजबूती, वेस्ट ट्रीटमेंट, विश्वस्तरीय शिक्षा एवं चिकित्सा, महिला सुरक्षा, ड्रग्स माफियाओं पर अंकुश, पर्यटन, पलायन, रोजगार, सड़कों, बिजली-पानी की दरों एवं प्रशासनिक क्षमताओं की बेहतरी सहित उत्तराखण्ड की प्रगति के हर विषय पर अपना पक्ष रखते हुए राज्य को श्रेष्ठ बनाने के लिए संघर्ष का बिगुल बजायेगा ।

उत्तराखण्ड विधानसभा हेतु वर्ष 2022 के चुनावी जंग में जनक्रांति विकास मोर्चा राजनैतिक धर्म का पालन करते हुए वैचारिक युद्ध लड़ने के लिए चुनावी मैदान में उतरेगा। जनवरी 2022 में जनक्रांति विकास मोर्चा देहरादून में विराट सम्मेलन आयोजित कर महानगर की तमाम विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगा।

जनक्रांति विकास मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मत्ति से अमित जैन को अध्यक्ष सुरेश नेगी को महामंत्री व नवनीत सेठी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

जनक्रांति विकास मोर्चे के संविधान निर्माण में समाजसेवी राजीव गुप्ता व केन्द्रीय महामंत्री सुरेश नेगी ने मुख्य भूमिका दी।

जनक्रांति विकास मोर्चे को क्षेत्रीय राजनैतिक दल में परिवर्तित करने के सादे समारोह में सर्वश्री अमित जैन, सुरेश नेगी, नवनीत सेठी, राजीव गुप्ता, रोहित रावत, चन्द्राकर भट्ट, विराट गुप्ता, सोम प्रकाश मैठानी, रामलाल गौड़, राजेश नाथ, अमित गर्ग, राकेश दिलावरी, दिनेश कुमार, ललित मोहन, विकास अग्रवाल, अमित गुप्ता, मुकेश नवानी, परविन्द्र सिंह, कमल गर्ग, प्रवीन तायल, जोगेन्द्र कुमार, मनी आनन्द, रामजी लाल, बृजमोहन डंग्वाल, राकेश शर्मा, राकेश भट्ट, जगमोहन रावत, सुशील विरामानी, सद्दन जैदी, विपिन सक्सेना, मुकेश रघुवंशी, गोपाल जायसवाल, अरूण भण्डारी, राजकुमार गुप्ता, धीरेन्द्र चंदेल, सरदार अमरजीत सिंह, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सरदार जोगेन्द्र सिंह, अमित विरमानी, रविन्द्र प्रधान, पुनीत गुप्ता, सौरभ जैन, राहुल अग्रवाल, लखन खन्ना, गौरव जौहर, मनोज गुप्ता, रामस्वरूप यादव, धर्मेन्द्र कुमार, चन्द्रमोहन जाटव, गोपाल सिंह, कौशल डबराल, अनिल कुमार, राजीव कुमार (राजन). श्रीमती प्रतिभा राय, कुo सीमा, कुतुबुद्दीन सिद्दकी, राजेन्द्र उनियाल, संजय कन्नौजिया, विनीत मित्तल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता समारोह में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.