भाजपा को टाटा कहने के बाद प्रथम बार राजधानी पहुंचने पर कोंग्रेसियों ने यशपाल आर्य का राजीव भवन में किया भव्य स्वागत – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

भाजपा को टाटा कहने के बाद प्रथम बार राजधानी पहुंचने पर कोंग्रेसियों ने यशपाल आर्य का राजीव भवन में किया भव्य स्वागत

देहरादून

पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के भाजपा को अलविदा कहने के बाद प्रथम बार उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज उनके सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

स्वागत समारोह मे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह लुंठी एवं उनके सहयोगी राजेन्द्र भट्ट, बिमला सजवाण, सुनील भण्डारी, विपिन उप्रेती, मुन्ना पाण्डे, सहजाद अंसारी, राहुल सोनकर, इन्जीयिर इन्द्र लाल आर्य, रिषभ जैन आदि ने भी अपने सैकडों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों तथा श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि महेन्द्र सिंह लुंठी एवं उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जिसने हर वर्ग व हर धर्म का सम्मान किया है।

बताते चलें कि 2017 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यशपाल आर्य ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। आर्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर दो कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के दून आगमन पर कांग्रेस ने राजीव भवन में भव्य स्वागत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *