छिद्दरवाला फ्लाईओवर से गिरकर चोटिल हुए युवक की मृत्यु – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

छिद्दरवाला फ्लाईओवर से गिरकर चोटिल हुए युवक की मृत्यु

देहरादून

ग्राम प्रधान छिद्दरवाला बलविंदर सिंह ने छिद्दरवाला चीता मोवाईल को सूचना दी गयी कि तीन पानी पुलिया फ्लाईओवर के नीचे एक व्यक्ति ( पुरूष) अचेत अवस्था में पडा है । सूचना पर थानाध्यक्ष रायवाला मय फोर्स के घटनास्थल तीन पानी पुलिया छिद्दरवाला पहुंचे तो एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पीठ के बल पड़ा हुआ है। मृत व्यक्ति( पुरूष) जिसके माथे, व चेहरे पर गहरे चोट के निशान है।

अज्ञात मृत व्यक्ति ( पुरूष) की तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक आधार कार्ड, पेन कार्ड बरामद हुआ है। जिस पर राजेश कुमार पुत्र आनंद सिंह प्रधान निवासी ½ पोस्ट आफिस गढीकैंट,दांडी शनि मंदिर के पास ,दाकरा ,डाकरा दे0दून उम्र- लगभग 42 वर्ष अंकित है ।

मृतक के परिजनो को पुलिस द्वारा उपरोक्त संवध मे सूचना दे दी गयी है।

मृतक करीब 5 फीट 5 इन्च लम्बा है तथा ग्रे रंग का लोवर व फोजी रंग की टी शर्ट व पैरों मे जंगल शूज पहने हुए था।

आसपास के लोगों से ज्ञात हुआ कि संभवत: मृतक की मृत्यु फ्लाईओवर से नीचे गिरऩे पर नीचे पत्थरों से टकराकर आयी चोटो के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिये पुलिस द्वारा फारेंसिक टीम को मौके पर वुलाई गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *