प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष करन माहरा गढ़वाल मंडल के 12 दिवसीय दौरे पर पहुंचे मसूरी होते हुए पुरोला

देहरादून

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा अपने 12 दिवसीय गढ़वाल मण्डल दौरे के दौरान कल प्रथम दिवस मसूरी, नैनबाग एवं पुरोला में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले जहां पर हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका भारी उत्साह और गर्मजोशी से स्वागत किया।

जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने के उपरान्त करन माहरा गढ़वाल मण्डल के विभिन्न जनपदों में भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं से भेंट कर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही कार्यकर्ताओं के सुझाव भी लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.