देहरादून/श्रीनगर
मातृभूमि किं रक्षा करते हुए उत्तराखण्ड का एक और लाल शहीद हो गया। जो श्रीनगर लेह्मार्ग पर ड्यूटी कर रहा था।
खबर के अनुसार जवान यहां श्रीनगर-लेह हाईवे पर अपना फर्ज निभाते हुए 9-गढ़वाल राइफल का एक लाल शहीद हुआ है।
बताया गया कि उत्तराखंड के चमोली जनपद के ग्राम कांडे निवासी 9वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान बाघ सिंह के श्रीनगर- लेह राजमार्ग पर भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद हुए।
खबर के घर पहुंचने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं परिवार के साथ गांव में भी मातम का माहौल छाया है। देश की रक्षा हुए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले सैन्य प्रदेश के वीरसपूत की वीरगति के समाचार से क्षेत्र में शोक की लहर है। राष्ट्ररक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले ऐसे वीर शहीद को नमन ग्रुप की ओर से शत्-शत् नमन। उनका यह बलिदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने भी शहीद जवान बाघ सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है।