देहरादून
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चारधाम व्यवस्था में कई गयी व्यवस्थाओ से जनता को रूबरू कराया गया है।
ऽ दिनांक 04.06.2022 तक चारधाम यात्रा में आये यात्रियों की संख्या- लगभग 1611598
ऽ दिनांक 04.06.2022 तक चारधाम यात्रा में आये वाहनों की संख्या-154983
ऽ यात्रा के दौरान बिछडे 920 यात्रियों को उनके साथ आये श्रद्धालुओं से मिलाया गया।
ऽ यात्रा के दौरान 300 यात्रियों को रेसक्यू कर उनका जीवन बचाया गया।
ऽ 80 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ऽ 130 यात्रियों के गुम हुये सामान को वापस कराया गया।
ऽ 54 घायलों की मदद की गयी।
ऽ वर्तमान तक हैली ऑनलाइन बुकिंग फर्जीवाडा एवं फर्जी रजिस्ट्रेशन के सम्बंध में 16 अभियोग पंजीकृत कर 20 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
ऽ 350 पैदल यात्रियों की सहायता की गयी।
ऽ चारधाम यात्रा एवं विभिन्न धार्मिक/पर्यटक स्थलों पर मिशन मर्यादा अभियान के दौरान हुडदंग करने वाले लगभग 20000 पर्यटकों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।
पुलिस द्वारा की चारध की यात्रा को सुगम करने के लिए की गयी अन्य व्यवस्थायें इस प्रकार है…
ऽ चारधाम यात्रा में लगभग 4500 पुलिस बल, 6 कम्पनी, एसडीआरएफ 25 सब टीम, एलआईयू 70, होमगार्ड 700, पीआरडी 600, एनडीआरएफ की 2 टीम नियुक्त किया गया है।
ऽ यात्रा सीजन हेतु अतिरिक्त 47 पोस्ट/चैकियां स्थापित की गयी हैं।
ऽ यात्रा मार्गों पर 57 टूरिस्ट पुलिस केन्द्र स्थापित किये गये हैं।
ऽ पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, देहरादून को जनपद देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढवाल एवं पौडी में यातायात व्यवस्था हेतु ऋषिकेश में कैम्प कर पर्यवेक्षण अधिकारी नामित किया गया है।
ऽ बढते यातायात के दृष्टिगत कई स्थानों पर वन-वे ट्रैफिक प्लान बनाया गया है।
ऽ रूद्रप्रयाग जनपद में यात्रियों की सुविधा हेतु 04 सुपर जोन, 10 जोन एवं 26 सेक्टर में विभाजित कर श्री केदारनाथ में एक पुलिस उपाधीक्षक एवं एक अपर पुलिस अधीक्षक को गौरी कुण्ड में नियुक्त कर सुदृढ पुलिस प्रंबध किये गये हैं।
ऽ धामों में श्रद्धालुओं के दृर्शन हेतु पर्याप्त संख्या में बैरिकेटिंग, रस्से व्यवस्थाओं के साथ साथ पंक्तिबद्ध दर्शन कराये जा रहे हैं।
ऽ राज्य के धामों में वीआईपी गेट की पूर्व प्रचलित व्यवस्था को समाप्त किया गया है।
ऽ श्री यमनोत्री धाम में घोडों /खच्चरों की पैदल मार्ग में अतिरिक्त संख्या होने के कारण जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर घोडों /खच्चरों की संख्या को कम कराया गया है।
ऽ श्री केदारनाथ धाम में टोकन व्यवस्था लागू की गयी है।