भारत में मॉरिशस की उच्चायुक्त शान्ति बाई हनुमान घोष व कांगो के उप उच्चायुक्त गमवेला ने राज्यपाल ले.जन.(री.) गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में भारत में मॉरिशस की उच्चायुक्त शान्ति बाई हनुमान घोष व कांगो के उप उच्चायुक्त गमवेला ने शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल ने दोनों देशों के राजनयिकों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस दौरान उत्तराखण्ड राज्य तथा मॉरिशस और कांगो के मध्य विभिन्न प्रकार के तकनीकी कौशल, ज्ञान-विज्ञान के आदान-प्रदान पर बातचीत हुई।

राज्यपाल ने दोनों देशों के राजनयिकों से बेस्ट प्रेक्टिस को आपस में साझा करने का सुझाव दिया। उन्होंने मॉरिशस की उच्चायुक्त से अनुरोध किया कि मॉरिशस व उत्तराखण्ड की महिलाओं के मध्य ज्ञान-विज्ञान एवं अनुभव के आदान-प्रदान हेतु कार्यक्रम पर विचार किया जायें। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में महिला स्वयं समूह बेहतर कार्य कर रहे हैं उन्हें भी अनुभव के आदान-प्रदान हेतु मॉरिशस के भ्रमण का सुझाव दिया।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड योग, ध्यान, आयुर्वेद, मर्म चिकित्सा, वैदिक एवं यौगिक ज्ञान का केन्द्र है। उन्होने कहा कि इस क्षेत्र में दोनों देशों को सहयोग प्रदान किया जा सकता है। इस दौरान विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *