उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच ने सीएम को सम्बोधित ज्ञापन डीएम ऑफिस में उपजिलाधिकारी को सौंपा। – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच ने सीएम को सम्बोधित ज्ञापन डीएम ऑफिस में उपजिलाधिकारी को सौंपा।

देहरादून

 

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सयुंक्त मंच द्वारा शहीद स्मारक देहरादून में विगत 23 दिनों से चलाया जा रहा धरना 18 वें दिवस क्रमिक अनशन जारी रहा।

 

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार राज्य आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया।प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन में ना ही जिलाधिकारी मौजूद थे और ना ही अपर जिलाधिकारी प्रशासन मौजूद न होने से राज्य आंदोलनकारी बिफर पड़े।

 

जब मजिस्ट्रेट मायाराम जोशी ज्ञापन लेने पहुंचे और अधिकारियों को राजभवन मीटिंग में व्यस्त बताया तो राज्य आंदोलनकारियो ने ज्ञापन देने से मना कर दिया और स्टाफ से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सूचना देने के बावजूद मौके पर कोई अधिकारी मौजूद नही है। इस पर जिलाधिकारी ने तुरंत अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन व वार्ता हेतु भेजा। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि वे शीघ्र मुख्यमंत्री से वार्ता हेतु समय लेकर आंदोलनकारियों को अवगत कराएंगे।

 

वीरवार को घेराव कार्यक्रम में जगमोहन सिंह नेगी , विक्रम भण्डारी, प्रदीप कुकरेती , क्रांति कुकरेती पूरण सिंह लिंगवाल , अंबुज शर्मा , सुरेश नेगी , विरेन्द्र पोखरियाल , कुलदीप कुमार , सुरेश कुमार , उर्मिला शर्मा, द्वारिका बिष्ट सरोजिनी थपलियाल, शारदा बहुगुणा, राधा तिवारी , लीला राणा, सावित्री नेगी , इंदु बिष्ट, रेणु नेगी, बीना बहुगुणा, शेर सिंह रावत, राजेन्द्र कोठारी, विक्रम भंडारी, उर्मिला डबराल, मंजू भट्ट, विरोजिनी भट्ट, युद्धवीर चौहान, बिल्लू वाल्मीकि, सुरेश नेगी, राजेश शर्मा, लोक बहादुर थापा, नवनीत गुसाईं, विक्रम नेगी प्रेम सिंह नेगी , अमित जैन , राजेश पांथरी, पुष्कर बहुगुणा , विजय बलूनी , लोक बहादुर थापा सुशील विरमानी , बलबीर सिंह नेगी , प्रभात डंडरियाल , हरिप्रकाश शर्मा , राजेंद्र कोठारी , शेर सिंह रावत , आदि शामिल थे। आज के क्रमिक अनशन में खटीमा से आए धर्मेन्द्र बिष्ट व उत्तरकाशी से शैलेन्द्र राणा बैठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *