27 जून को ऋषिकेश में होगा अग्निपथ योजना को लेकर शान्तिपूर्ण सत्याग्रह..जयेंद्र रमोला – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

27 जून को ऋषिकेश में होगा अग्निपथ योजना को लेकर शान्तिपूर्ण सत्याग्रह..जयेंद्र रमोला

देहरादून/ऋषिकेश

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने जारी बयान में कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में अग्निपथ योजना के विरोध में 27 जून को शान्तिपूर्ण सत्याग्रह के आयोजन किया जायेगा।

रमोला ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित अग्निपथ योजना से सशस्त्र बलों की लंबे समय से चली आ रही परंपराओं और लोकाचार को नष्ट करने तथा उनके मनोबल को तोड़ने कि कार्यवाही का पूरे देश में व्यापक स्तर पर विरोध हो रहा है । केंद्र सरकार द्वारा बिना व्यापक परामर्श के अपने हिटलरशाही नीतियों को थोपने से सशस्त्र बलों में भर्ती होने का सपना देख रहे युवा बेरोजगार नौजवानों में भारी आक्रोश है ।

कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रहितों की रक्षा तथा सेना के गौरवपूर्ण विरासत को लेकर पहले दिन से ही इस योजना का व्यापक स्तर पर विरोध किया है इसी संदर्भ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 20 जून 2022 को जंतर मंतर दिल्ली में शांतिपूर्ण सत्याग्रह आयोजित किया गया और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के आह्वान पर राष्ट्रहित एवं सशस्त्र बलों के मनोबल को तोड़ने वाली अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में दिनांक 27 जून 2022 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है इसी परिपेक्ष में दिनांक 27 जून 2022 को त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में आरती स्थल पर विधानसभा ऋषिकेश के कांग्रेस जनों द्वारा प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक शांतिपूर्ण सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें महात्मा गाँधी जी की रामधुनी के गायन के साथ इस योजना का विरोध किया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *