दुःखद..देहरादून से अपने घर चमोली जा रहे दम्पत्ति की कार पर गिरी चट्टान, दबकर पति पत्नी की मौके पर हुई मौत – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दुःखद..देहरादून से अपने घर चमोली जा रहे दम्पत्ति की कार पर गिरी चट्टान, दबकर पति पत्नी की मौके पर हुई मौत

देहरादून/चमोली

अपनी कार में सवार होकर जा रहे दम्पत्ति की कार पर चट्टान गिरने से कार के अंदर दबने से मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से कार के ऊपर गिरी चट्टान को हटाया गया। जिसके बाद कार के अंदर से दंपति के क्षत विक्षत शवों को बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक चमोली जिले की थराली के मेटा कुलसारी गांव के निवासी बलबीर सिंह जिनकी उम्र 45 वर्ष थी अपनी पत्नी सावित्री देवी उम्र 40 वर्ष के साथ देहरादून से अपने घर जा रहे थे।

रास्ते मे कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटरमार्ग पर बगोली से कुछ दूरी पर शिव मंदिर के पास उनकी कार पर पहाड़ से एक बड़ा पत्थर दरककर आ गिरा।

दम्पत्ति को निकलने का मौका ही नही मिल पाया। जिसमे दबकर दोनो पति पत्नी की मौत हो गई। मृतक बलवीर सिंह की गांव में ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने कर्णप्रयाग अस्पताल भिजवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *